फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Honey Trap Jitendra Soni brother and nephew factory demolished

हनी ट्रैप: फरार जितेंद्र सोनी के भाई और भतीजे के कारखाने पर नगर निगम ने चलाया बुल्डोजर

Sat, 14 Dec 2019 02:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 14 Dec 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Honey Trap Jitendra Soni brother and nephew factory demolished
ढहाया गई इमारत - फोटो : ANI

मानव तस्करी समेत कई आपराधिक मामलों में पखवाड़े भर से फरार चल रहे एक स्थानीय कारोबारी के करीबी रिश्तेदारों का अवैध कारखाना यहां शनिवार को ढहा दिया गया। इस कारोबारी की गिरफ्तारी पर इनाम की रकम बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन


इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में 2,500 वर्ग फुट से ज्यादा क्षेत्रफल में अवैध रूप से बना कारखाना जमींदोज कर दिया गया। इस कारखाने में इलेक्ट्रोप्लेटिंग (धातुओं से बनी वस्तुओं पर अन्य धातुओं की पतली परत चढ़ाना) का काम होता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि इस कारखाने को फरार कारोबारी जितेंद्र सोनी के भाई महेंद्र सोनी और उनके भतीजे जिग्नेश सोनी द्वारा चलाया जा रहा था। लेकिन इसके निर्माण के लिये आईएमसी से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस इकाई के निर्माण में राज्य के उद्योग विभाग के तय पैमानों का भी उल्लंघन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि गड़बड़ियों की अलग-अलग शिकायतें सही पाए जाने पर यहां जितेंद्र सोनी के एक सांध्य दैनिक का दफ्तर, दो बंगले, नाइट क्लब, होटल और रेस्तरां के अन्य अवैध निर्माण पहले ही हटाए जा चुके हैं।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जितेंद्र सोनी की गिरफ्तारी पर इनाम की रकम 30,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है जिसे मानव तस्करी समेत 30 से ज्यादा आपराधिक मामलों में कथित भूमिका के लिए ढूंढ़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जितेंद्र सोनी के दो भाइयों-महेंद्र सोनी और हुकुम सोनी पर भी मानव तस्करी और अन्य मामलों में पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जितेंद्र सोनी की करीबी महिला मित्र सोनिया पर धोखाधड़ी के मामले में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।


सोनी, 'संझा लोकस्वामी' के मालिक और प्रधान संपादक भी हैं। शाम का यह अखबार प्रदेश के कुख्यात हनी ट्रैप मामले में फंसे राजनेताओं और नौकरशाही से जुड़े रसूखदार लोगों से कथित रूप से संबंधित ऑडियो-वीडियो पर आधारित खबरें पिछले कई दिनों से प्रकाशित और प्रसारित कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed