{"_id":"6176e67a2f07af705d1635e1","slug":"madhya-pradesh-home-minister-warned-dabur-will-take-action-if-the-advertisement-of-homosexual-karva-chauth-is-not-withdrawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: गृहमंत्री की चेतावनी के बाद डाबर ने समलैंगिक जोड़े का करवा चौथ का विज्ञापन हटाया, माफी मांगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: गृहमंत्री की चेतावनी के बाद डाबर ने समलैंगिक जोड़े का करवा चौथ का विज्ञापन हटाया, माफी मांगी
Tue, 26 Oct 2021 03:12 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 03:12 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विज्ञापन को तत्काल हटाने की मांग करते हुए डीजीपी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डाबर को विज्ञापन वापस नहीं लेने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करवा चौथ से जुड़े विज्ञापन पर चौतरफा बवाल मचने पर डाबर ने इसे वापस ले लिया है। कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर विज्ञापन वापस लेने की जानकारी दी। कंपनी ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी भी मांगी।
विज्ञापन
इससे पहले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने विज्ञापन को तत्काल हटाने की मांग करते हुए डीजीपी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। मिश्रा ने कहा, 'मैं इसे गंभीर मामला मानता हूं क्योंकि इसमें हिंदू त्योहार का सहारा लिया गया है। एक समलैंगिक जोड़े को करवा चौथ मनाते दिखाया गया है। भविष्य में दो मर्दों को भी फेरा लेते दिखाया जा सकता है। यह आपत्तिजनक है।'
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी थी कि अगर डाबर ने समलैंगिक जोड़े के करवा चौथ मनाने वाले विज्ञापन को वापस नहीं लिया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कंपनी के फेम ब्लीच क्रीम के विज्ञापन में एक समलैंगिक जोड़े को करवा चौथ मनाते दिखाया गया था।
विज्ञापन
