फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Home Minister said in Ujjain - there is no need to fear Omicron, MP government has enough injections and medicines

मध्यप्रदेश: उज्जैन में बोले गृह मंत्री- ओमिक्रॉन से डरने की जरूरत नहीं, मप्र सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन और दवाएं

Sat, 04 Dec 2021 01:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 04 Dec 2021 01:16 PM IST
सार

मप्र के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। मप्र सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन व दवाएं हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Home Minister said in Ujjain - there is no need to fear Omicron, MP government has enough injections and medicines
महाकालेश्वर के दर्शन करते गृह मंत्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर व मंगलनाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए गए। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कहा कि डरने की जरुरत नहीं है। मप्र सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन व दवाएं हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के साथ उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव व अन्य नेता थे। उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। मंगलनाथ मंदिर व शनि देव मंदिर में भी पूजन किया। महाकालेश्वर मंदिर में गृह मंत्री करीब आधा घंटा रूके। इसके बाद मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर अभिषेक किया। त्रिवणी स्थित शनि मंदिर में शनिदेव का अभिषेक व पूजा अर्चना की। यहां से वे इंदौर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


जेलर पर लगे आरोपों की बारीकी से जांच हो रही 
मीडिया से हुई चर्चा में गृह मंत्री ने कहा कि मप्र को ओमिक्रॉन से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में रेमडेसिविर इंजेक्शन व दवाएं हैं। अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर हैं और प्रदेश में लगभग सभी जगह ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर दहशत की जरूरत नहीं है। ओमिक्रान वैरिएंट को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उज्जैन की केंद्रीय जेल के प्रहरी और जेलर पर लगे आरोपों पर कहा कि इसकी बारीकी से जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed