फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh heavy rain and floods thousands ppl resuced CM Shivraj Chouhan visits flood affected areas

मध्यप्रदेश: छह जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात, गुना में फंसे 145 लोगों को हेलिकॉप्टर से निकाला, शिवराज बोले-24 घंटे चलेगा अभियान

Sat, 07 Aug 2021 02:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 02:26 PM IST
सार

प्रदेश के छह जिलों में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh heavy rain and floods thousands ppl resuced CM Shivraj Chouhan visits  flood affected areas
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश आफत बनकर बरस रही है। प्रदेश के छह जिलों में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य के बाढ़ प्रभावित हिस्सों से अब तक 8,832 लोगों को बचाया गया है, जबकि 29,280 अन्य को इन क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


इस बीच पार्वती नदी की बाढ़ के कारण गुना जिले के सुंडा गांव में फंसे कम से कम 145 लोगों को हेलिकॉप्टर व बोट की मदद से निकाला गया। राजस्थान के कोटा में अधिकारियों ने बताया कि मप्र सरकार ने हेलिकॉप्टर व बोट भेजी थी। निकाले गए लोगों को राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा कस्बे में ले जाया गया। बारां के एसपी विनीत बंसल ने बताया कि सुंडा गांव के ये लोग शुक्रवार से बाढ़ से घिरे थे। गुना कलेक्टर व एसपी शुक्रवार रात से छबड़ा कस्बे में राहत व बचाव कार्यों के लिए डेरा डाले हुए थे। शनिवार को एनडीआरएफ व राजस्थान एसडीआरएफ की टीमों ने फंसे लोगों को निकाल लिया। 
विज्ञापन


 'अन्न उत्सव' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारिश और बाढ़ पर जानकारी साझा की। बता दें कि मध्यप्रदेश में विदिशा, गुना, राजगढ़, सागर सहित अन्य जिलों में मूसलाधार बारिश होने से नदी नाले उफान पर हैं और कई मार्ग बंद किए गए हैं। जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त है। ग्वालियर और चंबल संभाग में स्थिति बिगड़ी हुई है। यहां पर 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव कार्यों में एयरफोर्स भी शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शनिवार सुबह तीन जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की है। शिवराज सिंह ने ट्वीट किया "आज सुबह गुना, अशोकनगर, विदिशा जिलों में बाढ़ की स्थिति और बचाव अभियान का जायजा लिया। गांवों में फंसे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी रात से काम कर रही हैं। भारतीय वायुसेना का बचाव अभियान सुबह से शुरू है। शनिवार सुबह 40 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। 

कांग्रेस पर शिवराज सिंह का तंज
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वह बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं और कांग्रेस विपदा के समय भी राजनीति कर रही है, जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तो उनके मंत्री एक -एक सप्ताह तक क्षेत्रों में नहीं जाते थे। 
 
 

उत्तरी मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर

राजस्व सचिव ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। ये मौतें 1 से 7 अगस्त के बीच दर्ज की गईं। शुक्रवार तक अधिकारियों ने मृतकों की संख्या 12 बताई थी। 

इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई थी, जहां भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 1,250 से अधिक गांव प्रभावित हुए थे। रविवार से हो रही बारिश से ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, अशोक नगर, गुना, भिंड और मुरैना जिले प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed