फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Heavy collision in two trucks, both drivers burnt to death due to fire

मध्य प्रदेश: दो ट्रकों में हुई जबरदस्त टक्कर, आग लगने से दोनों चालकों की जलकर मौत

Thu, 13 Aug 2020 09:54 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Heavy collision in two trucks, both drivers burnt to death due to fire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। राज्य के सिवनी से लगभग 35 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात पर बृहस्पतिवार तड़के दो ट्रकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इसकी वजह से इस हादसे में दोनों ट्रकों के अगले हिस्से में आग लग गयी और दोनों ट्रकों के चालकों की जिंदा जलने से मौत हो गयी। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल भी हो गये।

विज्ञापन


छपारा के थाना प्रभारी नीलेश परतेती ने बताया कि हादसा छपारा-गणेशगंज के बीच बंजारी के पास फोरलेन सड़क पर हुआ। उन्होंने बताया कि नागपुर से जबलपुर की ओर जा रही मौंसबी से भरा ट्रक डिवाइडर को पार कर विपरीत दिशा से जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहे चावल से भरे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों के बीच आमने सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि चावल से भरा ट्रक कई फीट तक घिसटते हुए सड़क पर पलट गया। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों के केबिन में आग लग गई. इसके बाद केबिन में फंसे दोनों ट्रक चालकों की आग में जलने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों ट्रक में सवार चार अन्य लोगों ने वाहनों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इनमें से दो की हालत गंभीर है और उनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।


परतेती ने बताया कि हादसे में मारे गये ट्रक चालकों की पहचान उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला निवासी शिव कुमार कुर्मी (45) तथा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला निवासी भोला यादव (40) के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजन को हादसे की सूचना दे दी गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed