{"_id":"61b3300fad4f1662207bc721","slug":"madhya-pradesh-hearing-on-panchayat-elections-will-be-held-in-supreme-court-tomorrow-congress-had-filed-a-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: पंचायत चुनाव पर कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, कांग्रेस ने लगाई थी याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: पंचायत चुनाव पर कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, कांग्रेस ने लगाई थी याचिका
Fri, 10 Dec 2021 04:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 Dec 2021 04:16 PM IST
सार
मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 11 दिसंबर को सुनवाई होगी। मप्र हाईकोर्ट के चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने से इंकार करने पर कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाई गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। मप्र हाईकोर्ट के चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने से इंकार करने पर कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। 11 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई होगी।
आपको बता दें कि सरकार ने 2019-20 में पंचायत चुनाव का आरक्षण निर्धारित कर दिया था। अधिसूचना भी जारी हो गई थी। इस पुरानी अधिसूचना को निरस्त किए बिना सरकार ने नई अधिसूचना जारी कर दी। राज्य सरकार ने 21 नवंबर 2021 को आगामी पंचायत चुनाव को 2014 के आरक्षण रोस्टर के आधार पर कराने की घोषणा की है। इसी के आधार पर कांग्रेस ने चुनाव पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है। हाईकोर्ट ने 9 दिसंबर को मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 11 दिसंबर को सुनवाई करेगा।