{"_id":"604598bb4b582d03f83e59e4","slug":"madhya-pradesh-havan-with-cow-dung-with-ghee-can-keep-the-house-infection-free-culture-minister-usha-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: घर को संक्रमण मुक्त रखना है तो गोबर के कंडे से हवन कर घी से दें आहुति- संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: घर को संक्रमण मुक्त रखना है तो गोबर के कंडे से हवन कर घी से दें आहुति- संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर
Mon, 08 Mar 2021 08:54 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, इंदौर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 08 Mar 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की अध्यात्म एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश की संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने रविवार को कोरोना काल में घर के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए एक अनोखा सुझाव दिया है। दरअसल, उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैदिक जीवन पद्धति अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय गाय के गोबर के कंडे से हवन करें। इस दौरान गो-घी की यदि दो आहुति ही हवन अग्नि में डालें तो ऐसा करने मात्र से ही कोई भी घर 12 घंटे तक संक्रमण मुक्त रह सकता है।
विज्ञापन
बता दें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश की संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर इंदौर के प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उन्होंने कहा था कि कोरोना के वार से बचने में एलोपैथी के साथ ही वैदिक दिनचर्या की भी अपनी भूमिका है। महामारी के दौर ने समझा दिया है कि हमें वैदिक जीवन पद्धति के मार्ग पर लौटना चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री ठाकुर ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को घर को संक्रमण मुक्त रखने के लिए सुझाव देते हुए कहा, आप गाय के दूध से बने घी में अक्षत (पूजा में प्रयोग होने वाले साबुत चावल) मिलाकर रखें। अगर आप सूर्योदय और सूर्यास्त के वक्त गाय के ही गोबर के कंडे पर हवन के दौरान इस घी की दो आहुतियां दें, तो आप यकीन मानें कि आपका घर 12 घंटे तक सैनिटाइज (संक्रमण मुक्त) रहेगा।
विज्ञापन
संस्कृति मंत्री द्वारा घर को संक्रमण मुक्त रखने का दिया गया यह सुझाव कुछ लोगों को अटपटा भी लग सकता है, लेकिन उन्होंने जो कहा उस बात को विज्ञान भी मानता है। असल में, यह विज्ञान है कि जब सूर्य उदय या अस्त होता है, तो धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति 20 गुना तक बढ़ जाती है। वहीं, शाम के समय वायुमंडल में ऑक्सीजन कम होती है, इस समय यदि हमें ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा चाहिए, तो घी की यह दो आहुतियां इस प्रचुरता को पूरे पर्यावरण में व्याप्त कर देती हैं।
