{"_id":"628b8e18ebcb6b11987838e4","slug":"madhya-pradesh-guna-superintendent-of-police-rajiv-kumar-mishra-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या के 10 दिन बाद एसपी राजीव कुमार मिश्रा को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या के 10 दिन बाद एसपी राजीव कुमार मिश्रा को हटाया
Tue, 24 May 2022 11:18 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 24 May 2022 11:18 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने गुना जिले में शिकारियों के हमले में पुलिसकर्मियों के शहीद होने के दस दिन बाद पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को हटा दिया है। साेमवार को गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। उनका ट्रासंफर भोपाल पुलिस मुख्यालय किया गया है।
विज्ञापन
गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा का भोपाल ट्रांसफर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने गुना जिले में शिकारियों के हमले में पुलिसकर्मियों के शहीद होने के दस दिन बाद पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को हटा दिया है। साेमवार को गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। उनका ट्रासंफर भोपाल पुलिस मुख्यालय किया गया है।
विज्ञापन
गृह विभाग अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से सोमवार को आदेश जारी किए गए। गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। राजीव कुमार मिश्रा का कांग्रेस ने गुना बीजेपी उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह उर्फ बंटी बना के साथ फोटो सार्वजनिक किया था। इसमें हीरेंद्र सिंह राजीव कुमार को मिठाई खिलाते दिख रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि हीरेंद्र सिंह ही गुना के शिकारियों को संरक्षण दे रहे थे। गुना में 14 मई की सुबह पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए थे। पुलिस ने तीन शिकारियों का एनकाउंटर किया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
