{"_id":"61b6dfe85475e812102f9cf0","slug":"madhya-pradesh-guna-public-relations-officer-kp-dangi-s-car-overturns-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: गुना के जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी की कार पलटी, सड़क दुर्घटना में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: गुना के जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी की कार पलटी, सड़क दुर्घटना में मौत
Mon, 13 Dec 2021 01:09 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:09 PM IST
सार
गुना के जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा बीनागंज में हुआ। ब्यावरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गुना के जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे के दौरान गुना जिला जनसम्पर्क अधिकारी की मौत हो गई। दुर्घटना लगभग 8.30 बजे हुई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुना के जिला जनसम्पर्क अधिकारी केपी दांगी एक शादी समारोह में शामिल होकर भोपाल जिले के बैरसिया से बीनागंज लौट रहे थे। उनका वाहन क्रमांक एमपी-02-एबी-6703 चांचौड़ा थाना क्षेत्र के पाखरियापुरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। एक गड्ढे में गिरने की वजह से वाहन पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से गंभीर घायल जनसम्पर्क अधिकारी को राजगढ़ जिले के ब्यावरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद मध्यप्रदेश के पत्रकारों, राजनेताओं और अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना जिले के जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी के सड़क दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। दांगी का सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे ब्यावरा से गुना की ओर जा रहे थे। श्री दांगी ने गुना से पहले राजगढ़, ग्वालियर और दतिया में अपनी सेवाएं दी। मुख्यमंत्री श्री ट्वीट किया कि “गुना के जिला जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी जी के सड़क दुर्घटना में निधन की खबर दु:खद है। वह कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और मृदुभाषी अधिकारी थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।“