फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Government will give more financial help on the death of journalists

मध्यप्रदेश: पत्रकारों की मौत पर अब सरकार देगी ज्यादा आर्थिक सहायता

Wed, 05 Sep 2018 05:56 PM IST
भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Updated Wed, 05 Sep 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Government will give more financial help on the death of journalists

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के अधिमान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों की मृत्यु होने पर उनके आश्रित पत्नी और नाबालिग बच्चों को दी जाने वाली अधिकतम आर्थिक सहायता राशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार शाम को संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रदेश के श्रमजीवी पत्रकारों/कैमरामैनों के वाहन/कैमरा आदि क्षतिग्रस्त होने पर पत्रकार कल्याण कोष से दी जाने वाली सहायता राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने का निर्णय भी लिया गया।

विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि इसके साथ ही मंत्रि-परिषद ने अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के आवास ऋण पर लगने वाले ब्याज का 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान देने का निर्णय लिया है। ब्याज अनुदान भारतीय रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त किसी भी वित्तीय संस्था से आवास ऋण लेने पर मिलेगा। अनुदान 25 लाख रुपये के आवासीय ऋण पर मिलेगा। यह 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान पांच वर्ष के लिये दिया जायेगा। यह सुविधा पत्रकार पति अथवा पत्नि को एक ही आवास के लिये इसी वित्तीय वर्ष से दी जायेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं समकक्ष सवंर्गों में पदस्थ सभी अधिकारियों और विश्वविद्यालयों (निजी विश्वविधालयों को छोड़कर) के कुल सचिवों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संशोधनों के अनुरूप सातवें वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2016 से देने की मंजूरी दी। इन श्रेणी के अधिकारियों को 1 जनवरी 2016 से 31 अगस्त 2018 तक के एरियर्स की राशि का भुगतान एक किश्त में वर्ष 2018-19 में ही कर उनके सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसम्पर्क मंत्री ने बताया कि इसके साथ मंत्रिपरिषद ने अन्य प्रस्तावों के साथ ही कटनी जिले में नई तहसील स्लीमनाबाद के सृजन की मंजूरी दी। इसका मुख्यालय स्लीमनाबाद होगा। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान बनाए जाने की भी मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed