{"_id":"5dc88c6f8ebc3e5b1d64d632","slug":"madhya-pradesh-government-told-ias-association-either-give-34-lakh-rent-or-leave-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश सरकार ने आईएएस एसोसिएशन से कहा, 34 लाख किराया भरो या खाली करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश सरकार ने आईएएस एसोसिएशन से कहा, 34 लाख किराया भरो या खाली करो
Mon, 11 Nov 2019 05:09 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 11 Nov 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
कमलनाथ(फाइल फोटो)
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य आईएएस अधिकारी एसोसिएशन से कहा है कि वह यहां के महंगे आवासीय इलाके में बने दो बंगलों का लंबित चल रहा 34 लाख किराया चुकाए या फिर इन्हें खाली करने को तैयार रहे। यह जानकारी इस मामले में दायर आरटीआई के जवाब में सामने आई है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के जारी एक नोटिस में कहा गया है कि चार इमली इलाके में दो बंगले एसोसिएशन को 1999 में दिए गए थे पर इनका किराया समय पर नहीं चुकाया गया। एसोसिएशन पर 30 सितंबर तक 34.65 लाख रुपये बकाया थे। नोटिस में कहा गया है कि धनराशि को 15 दिन यानी 24 अक्तूबर तक जमा करना है।
विज्ञापन
एसोसिएशन अध्यक्ष गौरी सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरतापूर्वक देखा जा रहा है।
