{"_id":"62cfad691be3bd27a815d78f","slug":"madhya-pradesh-government-strict-on-shivpuri-s-adm-who-called-democracy-the-biggest-mistake-of-the-country-orders-to-be-removed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: लोकतंत्र को देश की सबसे बड़ी गलती बताने वाले शिवपुरी के ADM पर सरकार सख्त, आज हटाने के होंगे आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: लोकतंत्र को देश की सबसे बड़ी गलती बताने वाले शिवपुरी के ADM पर सरकार सख्त, आज हटाने के होंगे आदेश
Thu, 14 Jul 2022 05:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 14 Jul 2022 05:21 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के अपर कलेक्टर (एडीएम) उमेश शुक्ला के लोकतंत्र को देश की सबसे बड़ी गलती बताने वाले बयान को सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने एडीएम को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एडीएम को आज हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिवपुरी के अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अपर कलेक्टर (एडीएम) उमेश शुक्ला के लोकतंत्र को देश की सबसे बड़ी गलती बताने वाले बयान को सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने एडीएम को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एडीएम को आज हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बहुत गंभीर विषय था। इसे सरकार ने गंभीरता से लिया है। एडीएम को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस दे दिया था। चुनाव आयोग से उनके स्थानांतरण के लिए लिखा गया था। आयोग से अनुमति मिल गई है। आज उनको हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, शिवपुरी तहसील कार्यालय में मतपत्र खत्म हो गए थे, तो प्रत्याशियों और एक कर्मचारी ने एडीएम उमेश शुक्ला के पास जाकर मतपत्र की व्यवस्था करने की बात कही थी। इस पर एडीएम ने उनसे कहा कि हमने आज तक वोट डालकर क्या हासिल किया है? लोकतंत्र हमारे देश की सबसे बड़ी गलती है। उन्होंने पूछा कि आपने अभी तक वोट डालकर क्या कर लिया? फिर खुद कहा कि वोट डालकर हमने देश में कई भ्रष्ट नेता पैदा किए हैं। यह बातचीत एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
