{"_id":"61af049cdca3a87f272b9971","slug":"madhya-pradesh-government-s-two-pronged-strategy-to-deal-with-the-third-wave-will-prepare-hospitals-increase-the-speed-of-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार की दोतरफा रणनीति- अस्पतालों को तैयार करेंगे, वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार की दोतरफा रणनीति- अस्पतालों को तैयार करेंगे, वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाएंगे
Tue, 07 Dec 2021 12:22 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:22 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर जनवरी में आने के अनुमान आ रहे हैं। इसके लिए अस्पतालों समेत सभी को तैयार करना जरूरी है। साथ ही वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि ज्यादातर आकलन कह रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर जनवरी में आ सकती है। भगवान करें कि ऐसा न हो। इसके बाद भी हमें दो स्तरों पर तैयार रहना होगा। पहले तो अस्पतालों समेत जरूरी संसाधनों को तैयार रखना होगा। इसके साथ ही कोविड-19 वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ानी होगी। हम अच्छी स्थिति में है, पर जागरुकता बढ़ाना बेहद जरूरी है।
मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक से पहले चौहान ने कहा कि हम बेहतर स्थिति में है। ओमिक्रॉन की वजह से तीसरी लहर आ सकती है। अब तक जो पता चला है कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है। मामूली सर्दी-जुकाम ही होता है। इसके बाद भी तैयारी रखनी होगी। हमें अस्पतालों को तैयार रखना होगा। सभी मंत्री अगले हफ्ते अपने प्रभार वाले जिलों में अस्पतालों का निरीक्षण सुनिश्चित करें। मैंने भी एक दिन पहले ही समीक्षा की थी। आप लोग भी सक्रिय रहे, ताकि आपके प्रभार वाले जिलों में ढिलाई न बरती जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बुधवार को वैक्सीनेशन का महाभियान है। इसके लिए मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिले में सक्रिय रहे। किसी न किसी वैक्सीनेशन सेंटर पर जरूर विजिट करें। साथ ही जनप्रतिनिधियों, डॉक्टरों आदि के जरिए जागरुकता बढ़ाने की कोशिश करें। हम वैक्सीनेशन में 70 प्रतिशत से अधिक पर पहुंच चुके हैं। अच्छी स्थिति में है। कोशिश करना है कि दिसंबर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पूरी तरह वैक्सीनेट कर दिया जाए। इससे कोरोना के गंभीर लक्षणों से बचाव मिल जाता है। यह हमें और बेहतर स्थिति में ला देगा।