{"_id":"5ee8683dd05a8477246cb7f8","slug":"madhya-pradesh-four-children-died-after-drowning-in-nehra-ghat-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: छतरपुर में घाट पर नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: छतरपुर में घाट पर नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत
Tue, 16 Jun 2020 12:06 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, छतरपुर
पीटीआई, छतरपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर नेहरा घाट में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। लवकुश नगर इलाके के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पुराण लाल प्रजापति ने मंगलवार को बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब ये बच्चे सोमवार दोपहर को इस घाट पर नहा रहे थे।
विज्ञापन
प्रजापति ने कहा कि नहाते समय एक बालक डूबने लगा और एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में ये चारों नदी में डूब गए और चारों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि छतरपुर से गए बचाव दल ने गोताखोरों की मदद से मंगलवार सुबह नौ बजे तक बच्चों के शवों को नेहरा घाट से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने रात में भी बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे के कारण हमें सफलता नहीं मिली। प्रजापति ने बताया कि मृतकों की पहचान बुन्दा आदिवासी (15), दुर्जन (15), चिल्लू (12) और बाले (15) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इनमें दुर्जन और चिल्लू सगे भाई थे। ये दोनों राजू सिंह के पुत्र थे। प्रजापति ने बताया कि ये सभी आदिवासी समुदाय से थे और इनके परिजन जड़ी बूटियां खोजने और उनको बेचने का काम करते हैं।
