फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh former minister Jitu Patwaris relative Fine Of Rs 5.9 Crore Imposed For Illegal Mining

मध्यप्रदेश : पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के रिश्तेदार कर रहे थे अवैध खनन, 5.9 करोड़ का जुर्माना लगाया

Sun, 08 Nov 2020 09:03 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 08 Nov 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh former minister Jitu Patwaris relative Fine Of Rs 5.9 Crore Imposed For Illegal Mining
जीतू पटवारी - फोटो : एएनआई

मध्यप्रदेश के इंदौर जिला प्रशासन ने अवैध खनन करने पर शनिवार को पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के रिश्तेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 5.9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। यह खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई थी।

विज्ञापन


इंदौर के अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह जुर्माना, इंदौर के बिजलपुर निवासी अनिल पटवारी के बेटे चेतन पटवारी और मुकेश पटवारी के बेटे कुणाल पटवारी पर लगाया गया है। कुणाल पर अपने रिश्तेदार और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के विधानसभा क्षेत्र राऊ में खनिज मुरुम का अवैध खनन करने और अधिकारियों पर पथराव करने का आरोप है।
विज्ञापन


 तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन में जून में शिकायत दर्ज की गई थी। बाद में कुणाल को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद शनिवार को उस पर जुर्माना लगाया गया था। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके से बिना नंबर की एक पोकलेन मशीन और मुरुम से भरा डंपर जब्त किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोकलेन के चालक ने बताया कि चेतन पटवारी और कुणाल पटवारी ने बिना अनुमति के अवैध खनन किया था। इस मामले में राज्य सरकार ने इंदौर से खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना को हटा दिया था और तेजाजी नगर पुलिस थाने के प्रभारी का भी तबादला कर दिया था। इसके बाद, लोकायुक्त ने एक सितंबर को खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के ठिकानों पर भी छापा मारा था।


दरअसल, 19 जून को बिचौली हप्सी तहसील के अंतर्गत कैलोद करताल में शासकीय भूमि पर मुरम का खनन किया जा रहा था। उस समय एसडीएम की अगुआई में खनिज और राजस्व की टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की थी। मौके से बिना नंबर की एक पोकलेन मशीन और मुरम से भरा डंपर जब्त किया था। जांच में पाया गया कि खनन का यह कार्य पोकलेन मालिक चेतन पटवारी और कुणाल पटवारी द्वारा बिना अनुमति करवाया गया। जब्ती की कार्रवाई के दौरान अवैध खनन करने वालों ने शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों से विवाद भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed