फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Former BJP minister Narottam Mishra two associates arrested in e-tendering scam

मध्य प्रदेश: ई-टेंडर घोटाले में भाजपा के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दो सहयोगी गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2019 09:44 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 27 Jul 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Former BJP minister Narottam Mishra two associates arrested in e-tendering scam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के ई-टेंडर घोटाले में भाजपा के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने यह कार्रवाई की है। हालांकि मिश्रा का कहना है कि ई-टेंडरिंग में कोई घोटाला ही नहीं हुआ है। ईओडब्ल्यू के महानिदेशक केएन तिवारी के अनुसार भाजपा सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा के दो सहयोगियों वीरेंद्र पांडे और नीलेश अवस्थी को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


शनिवार को पांडे व अवस्थी के घरों व अन्य ठिकानों पर छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि अप्रैल में एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों से कई बार पूछताछ की जा चुकी है। शनिवार को पांडे व अवस्थी दोनों के घरों पर छापे में कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। इधर एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ने घबराहट की शिकायत की थी, जिसके बाद दोनों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


इस बीच पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में छेड़छाड़ की शिकायत सामने आने के बाद हमने जांच के आदेश दिए थे। दूसरी ओर मौजूदा कमलनाथ सरकार ने उन्हीं एजेंसियों को ठेके दे दिए, जिनके विरुद्ध भाजपा सरकार ने अनियमितताओं के लिए जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनौती देता हूं कि वे तथ्य और सबूतों के साथ सामने आएं। हमने उन सारे ठेकों को निरस्त किया था, जिनके खिलाफ ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में छेड़छाड़ की शिकायतें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि कांग्रेस ने ई-टेंडरिंग घोटाले को विधानसभा चुनावों में काफी जोरशोर से उठाया था और सरकार में आने के बाद ठोस कार्रवाई की बात कही थी। इसी वजह से 10 अप्रैल को 3 हजार करोड़ के इस घोटाले  में ईओडब्ल्यू ने सात एजेंसियों, सरकारी विभागों के अधिकारियों और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed