फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : forest guard arrested who was worshiping tiger nails, teeth and hair for money

मध्यप्रदेश : करोड़पति बनने के लिए बाघ के नाखून, दांत की पूजा करवा रहे वनरक्षक समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2020 06:16 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, सिवनी
पीटीआई, सिवनी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 05 Jun 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh : forest guard arrested who was worshiping tiger nails, teeth and hair for money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

आदिवासियों में प्रचलित झड़ती (धनवर्षा) की पूजा कराकर करोड़पति बनने की चाहत ने वनरक्षक सहित अन्य तीन लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सिवनी जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल के खवासा परिक्षेत्र के वन अमले ने बाघ के नाखून, दांत व बालों से धनवर्षा के लिए बुधवार रात घने जंगल के मंदिर में पूजा करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में खवासा वन परिक्षेत्र की पुलपुला बीट में पदस्थ वन रक्षक सुनील मर्सकोले भी शामिल हैं।

विज्ञापन


वन रक्षक सुनील, कंटगी (बालाघाट) से पंडा बुलाकर तीन अन्य ग्रामीणों के साथ करोड़पति बनने झड़ती (धनवर्षा) पूजा करवा रहा था। भनक लगते ही कुरई एसडीओ सहित खलासा परिक्षेत्र के अमले ने रिड्डी टेक मार्ग में नदी से करीब दो किलोमीटर अंदर घने जंगल में स्थित मंदिर में दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान पंडा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


सिवनी वनक्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) आरएस कोरी ने शुक्रवार को बताया कि वन विभाग ने बाघ का एक दांत, दो नाखून व आठ नग मूछ के बाल मौके से जब्त किए हैं। वनरक्षक सुनील मर्सकोले ने पूछताछ में बाघ के अवशेष जंगल में गश्ती के दौरान एक कपड़े में बंधे मिलने की बात कही है। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के स्थान पर वनरक्षक ने बाघ के अवशेष अपने पास रख लिए ताकि वह झड़ती पूजा करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सिल्लारी गांव के खेमराज सलामे व रामकिशोर सलामे (दोनों चाचा-भतीजे) और पिंडरई गांव निवासी राजू बरकड़े शामिल है। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। झड़ती पूजा कराने आरोपियों ने बालाघाट कटंगी से पंडा बुलाया था। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है जबकि वनरक्षक सुनील को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed