फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: FIR registered against Congress leader KK Mishra: CM's OSD was accused of linking question papers

मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता केके मिश्रा और आनंद राय पर FIR, सीएम के ओएसडी पर पेपर लीक करने का लगाया था आरोप

Sun, 27 Mar 2022 11:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 27 Mar 2022 11:22 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में सीएम के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम ने कांग्रेस नेता केके मिश्रा और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एट्रोसिटी एक्त के तहत मामला दर्ज किया है। मिश्रा ने मरकाम पर शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने का आरोप लगाया था।  
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: FIR registered against Congress leader KK Mishra: CM's OSD was accused of linking question papers
कांग्रेस नेता केके मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में सीएम के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम ने कांग्रेस नेता केके मिश्रा और आनंद राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने ईमानदारी अधिकारी की छवि धूमिल करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मिश्रा ने मरकाम पर शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने का आरोप लगाया था।  
विज्ञापन

 
भोपाल अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण थाने के एसीपी नितिन बघेल ने बताया कि रविवार को उप सचिव लक्ष्मण सिंह बघेल एक आवेदन लेकर आए थे। जिसमें उन्होंने बताया कि 26 मार्च को सोशल मीडिया पर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने को लेकर उनके नाम से कुछ सामग्री अपलोड की गई थी। जिससे वह अपमानित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने आवेदन के आधार पर अलग-अलग धाराओं और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में केके मिश्रा और आनंद राय को आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन

 
बता दें प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने मध्य प्रदेश प्राथमिक पात्रता शिक्षक वर्ग-3 की परीक्षा में चहेतों को भर्ती कराने प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ऑनलाइन परीक्षा का प्रश्न पत्र सीएम के ओएसडी के मोबाइल में मिला है। इसकी उन्होंने सीएम से जांच कराने की मांग की है। अब मामले में उनके ऊपर ही छवि धूमिल करने का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में डॉ. आनंद राय ने कहा कि इस मामले में जाति उत्पीड़न कैसे हो गया। यदि किसी परीक्षा का पेपर लीक होता है, उसकी जांच करने की मांग करना अपराध कब से हो गया। इस मामले में तो लोकायुक्त को केस दर्ज कर जांच करना चाहिए। जनता के हक के लिए परीक्षाओं में पारदर्शिता की बात करने वालों को अपराधी बनाया जा रहा है। इससे तो साफ है कि मुख्यमंत्री अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed