{"_id":"5d36dc4c8ebc3e6ced373ec6","slug":"madhya-pradesh-fight-between-two-parties-for-land-woman-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, महिला को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, महिला को जिंदा जलाया
Tue, 23 Jul 2019 03:40 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 23 Jul 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के सतना में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां के गंजारा गांव में सोमवार को एक महिला को जिंदा जला दिया गया। पुलिस का कहना है कि सोमवार को एक भूमि विवाद को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: A woman was burnt alive in Ginjara village of Satna, yesterday. Police say,'A fight broke out between groups over a land dispute yesterday. Investigation is being conducted.' pic.twitter.com/BEs0zUq9jo
— ANI (@ANI) July 23, 2019विज्ञापन
याद दिला दें कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जमीनी विवाद का एक मामला बीते शुक्रवार को भी सामने आया था। इसमें कथित तौर पर जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर कुछ दबंगों ने एक आदिवासी महिला पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था, जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं, दबंगों ने महिला के बुजुर्ग ससुर के साथ भी मारपीट की थी।
विज्ञापन
