फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh fear of seniors students come in two tops students get their hair cut like soldiers

सीनियर का खौफ: छात्राएं आती हैं दो चोटी में और छात्रों ने कटवाए सैनिकों जैसे बाल

Fri, 22 Nov 2019 01:32 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 22 Nov 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh fear of seniors students come in two tops students get their hair cut like soldiers
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित शासकीय स्वशायी धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष के सीनियर का प्रथम वर्ष के जूनियरों में इस कदर का डर है कि कॉलेज में छात्राएं सफेद रिबन बांधकर और दो चोटी गूंथकर आ रही है। जूनियर छात्राओं में इस कदर डर का माहौल है कि वह अपनी इच्छा से किसी अन्य स्टाइल से चोटी नहीं रख सकती है। यहां तक की वह अपने बालों को भी खुला नहीं रखती है। 

विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि इससे केवल छात्राएं ही पीड़ित हैं, छात्र भी इसका शिकार हैं। सीनियर के डर से छात्रों ने भी आर्मी कट स्टाइल में छोटे-छोटे बाल रख लिए हैं। कॉलेज में किसी भी तरीके का ड्रेस कोड नहीं है, लेकिन इसके बाद भी सीनियर्स ने के डर से प्रथम वर्ष के छात्र उनके बताए ड्रेस कोड को पहनने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


जूनियर विद्यार्थी इस कदर डरे हुए हैं कि वे खुलकर कुछ बोलने तक को तैयार नहीं है। द्वितीय वर्ष के छात्र ना तो इन छात्रों को गाड़ियों से आने देते हैं और ना ही अपनी पसंद के कपड़े पहनने देते हैं। द्वितीय वर्ष के छात्र इन्हें लाइनअप के बहाने कॉलेज के बाहर इंदिरा नगर क्षेत्र में बुलाते हैं और दो तीन घंटे तक खड़ा रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक कॉलेज पहुंचे। अभिभावकों के कॉलेज पहुंचने से पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया। अभिभावकों के पहुंचने से पहले ही कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ जेपी चौरसिया भोपाल रवाना हो गए, जिसके कारण अभिभावकों को बगैर शिकायत के ही वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed