फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Famous saint Acharya Rishabchandra Surishwar died today treatment was going on in Indore hospital

मध्यप्रदेश: प्रसिद्ध संत आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर का हुआ निधन, इंदौर के अस्पताल में चल रहा था इलाज

Thu, 03 Jun 2021 12:59 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 03 Jun 2021 12:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के धार जिले में श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के परमपूज्य संत आचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी महाराज का निधन हो गया। उनका  इलाज इंदौर के अस्पताल में चल रहा था।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Famous saint Acharya Rishabchandra Surishwar died today treatment was going on in Indore hospital
प्रसिद्ध संत आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के मोहनखेड़ा महातीर्थ के ज्योतिषाचार्य, वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य भगवंत ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी का कल यानी बुधवार (2 जून) की रात को निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शोक जताया। 

विज्ञापन


इंदौर के अस्पताल में ली अंतिम सांस
मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के प्रसिद्ध संत आचार्य ऋषचंद्र सूरीश्वर की मौत इंदौर के मोहक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार आचार्य की पार्थिव शरीर मोहनखेड़ा पहुंच चुका है, जहां आज शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले कोरोना महामारी को देखते हुए आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर की प्रेरणा और कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के मार्गदर्शन में 300 बेड वाले कोविड सेंटर की शुरुआत की गई थी। अस्पताल खुलते ही कई मरीजों को भर्ती कर उपचार भी शुरू किया गया था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जताया शोक
आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा,  ‘मोहनखेड़ा तीर्थ के प्रसिद्ध संत, परम पूज्य, ऋषभ देव महाराज ने अपना भौतिक शरीर त्याग दिया। वे धर्म, सेवा और कल्याण की पुण्य ज्योत थे। उनके मंगलकारी विचार हमें मानवता और धर्म की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे! विनम्र श्रद्धांजलि!’
विज्ञापन
विज्ञापन




गृह मंत्री ने भी प्रकट किया दुख
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा, ‘मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के प्रख्यात संत पूज्य ऋषभदेव सूरी जी महाराज के देवलोकगमन की सूचना मिली है। उनका जीवन मानव सेवा एवं जीव दया को समर्पित और संकल्पित रहा है। 3 जून को उनका जन्मदिन है। ऐसी पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।’

मध्यप्रदेश कांग्रेस की तरफ से किया गया ट्वीट
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि पूज्य संत मानव सेवा के मसीहा व जीव दया प्रेमी परम पूज्य आचार्य देवेश श्री ऋषभचंद्र सूरी जी महाराज के देवलोक गमन की खबर है। 3 जून को ही उनका जन्मदिन है। ऐसी पुण्य आत्मा को सहस्त्र नमन वंदन। आचार्य के चरणों में पुष्पांजलि।’

कमलनाथ ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि
इधर, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी प्रसिद्ध संत आचार्य ऋषचंद्र सूरीश्वर के निधन की खबर सुनकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, 'श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के परमपूज्य संत आचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी महाराज के देवलोक गमन का समाचार बेहद पीड़ादायक, स्तब्ध व व्यथित करने वाला है। आचार्य श्री के मानवता, परोपकार, धर्म व समाज हित में किए गए सेवा कार्य कभी भुलाए नहीं जा सकते हैं। उनका निधन मानवता व सम्पूर्ण समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके देवलोकगमन पर मेरी शोक संवेदनाएं। उनके अधूरे कार्यों को हम सभी पूरा करने का संकल्प लें। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे उनके अनुयायियों, भक्तगण को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed