फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: EX mp sukhlal shoot himself

अर्जुन सिंह को हराने वाले पूर्व सांसद ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 16 Aug 2015 11:43 AM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: EX mp sukhlal shoot himself

मध्यप्रदेश में बसपा के वरिष्ठ नेता और कभी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को हराने वाले पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा ने सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत खुद को गोली मारकर जान दे दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उन्होंने शुक्रवार रात खुद को सतना जिले के अपने घर में गोली से उड़ाया। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सतना के एसपी सजय कुमार ने बताया कि उनके सिर में गोली के लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 
एसपी के अनुसार प्राथमिक जांच के अनुसार उनके खुद को गोली मारने की बात सामने आ रही है, हालांकि तफ्तीश के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

1996 के विधानसभा चुनावों में अर्जुन सिंह को दी थी मात

Madhya Pradesh: EX mp sukhlal shoot himself

वहीं सतना के सिटी एसपी सीताराम यादव ने बताया कि हमें शाम 9.30 पर सूचना मिली थी जिसके बाद कुछ ही मिनटों में अस्पताल पहुंचा गया जहां पहुंचकर उन्होंने थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया। वो कहते हैं कि पहली नजर में ये मामला आत्महत्या का ही नजर आता है।

वहीं खुदकुशी करने वाले सुखलाल कुशवाहा की गिनती मध्यप्रदेश के कद्दावर नेताओं में होती थी। साल 1996 में कुशवाहा ने उस समय राजनीति में तहलका मचा दिया था जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता अर्जुन सिंह को विधानसभा चुनावों में हरा दिया था।

इस हार से अर्जुन सिंह को ऐसा झटका लगा था कि उन्होंने फिर कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। वहीं बसपा से सतना के सांसद बनने के एक साल बाद ही उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed