{"_id":"61d02f9600716e06b550e868","slug":"madhya-pradesh-electricity-tariff-proposal-to-increase-electricity-bills-by-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में करंट मारेगा बिजली बिल: 10% तक बढ़ सकती हैं दरें, पॉवर मैनेजमेंट कंपनी का प्रस्ताव आया सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में करंट मारेगा बिजली बिल: 10% तक बढ़ सकती हैं दरें, पॉवर मैनेजमेंट कंपनी का प्रस्ताव आया सामने
Sat, 01 Jan 2022 04:10 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 01 Jan 2022 04:10 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में बिजली बिल करंट मारने वाले हैं। मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने बिजली दरों में 10% से 11% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव बनाया है। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने कंपनी के प्रस्ताव को सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन
Electricity
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने घरेलू बिजली की दरों में 9.97% और कृषि में इस्तेमला होने वाली बिजली की दरों में 10.61% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव बनाया है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई तो घरेलू और कृषि के उपभोक्ताओं पर ही सबसे अधिक असर पड़ेगा।
वर्ष 2022-23 के लिए बिजली के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव मैनेजमेंट कंपनी ने दिसंबर की शुरुआत में भेजा था। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को इस पर फैसला लेना है। उसने प्रस्ताव को सार्वजनिक कर दिया है। इसके मुताबिक घरेलू बिजली 65 रुपये प्रति यूनिट मंहगी हो सकती है। इसी प्रकार कृषि में इस्तेमाल होने वाली बिजली की दरों में 10.61%, वाणिज्यिक 4.44% और निम्न दाब उद्योग के लिए 5.11% बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। आयोग ने इस प्रस्ताव पर 21 जनवरी तक आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। जो भी आपत्तियां और सुझाव आएंगे, उन पर 8 और 10 फरवरी को सुनवाई होगी। उसके बाद अंतिम निर्णय होगा।