फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Election Updates 2022, Dewas Nagar Nigam Chunav

Dewas Municipal Election: देवास में कांग्रेस प्रत्याशी को मिली अपनों की चुनौती, इससे भाजपा की राह हुई आसान

Tue, 19 Jul 2022 08:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 08:56 PM IST
सार

देवास नगर निगम चुनाव में महापौर का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला बुधवार को होगा। 45 वार्डों में पार्षद कौन बनता है, यह भी साफ हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Election Updates 2022, Dewas Nagar Nigam Chunav
गीता अग्रवाल और विनोदनी व्यास में मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण में रही देवास नगर निगम के नतीजे बुधवार को आएंगे। महापौर की कुर्सी के लिए भाजपा की गीता अग्रवाल और कांग्रेस की विनोदिनी व्यास में मुकाबला है। गीता अग्रवाल को राजपरिवार के करीबी होने का लाभ मिलता दिख रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस प्रत्याशी को पार्टी की अंदरुनी गुटबाजी का शिकार होना पड़ा है। व्यास का पार्टी की ही बागी प्रत्याशी मनीषा चौधरी से भी मुकाबला है। 
विज्ञापन


कुल मिलाकर देवास में मुकाबला गीता अग्रवाल और विनोदनी व्यास के बीच है। इसके बाद भी निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा चौधरी की मौजूदगी ने इसे त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है। मनीषा कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, उनके जनसंपर्क और सोशल मीडिया कैम्पेन को देखकर लग रहा था कि वह दोनों ही प्रमुख पार्टियों के लिए खतरा बन सकती हैं। कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी की बहू मनीषा समेत महापौर पद के लिए देवास में छह उम्मीदवार है। आम आदमी पार्टी से चाना ज्ञानेश भी मैदान में हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मतगणना
महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के मतों की गणना बुधवार को शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में होगी। उत्कृष्ट स्कूल में 9 कक्षों में मतगणना होगी। प्रत्येक कक्ष में 5 टेबल रहेगी। मतगणना के लिए कुल 45 टेबलें लगाई। 5 से 8 राउंड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.65 लाख ने किया मतदान 
नगर पालिक निगम देवास में 45 वार्डों के लिए 269 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। यहां 69 प्रतिशत मतदान हुआ था। पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 71.63 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 66.28 प्रतिशत रहा। वोटिंग अच्छी होने की बात कहकर भाजपा नेता अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।  पिछले चुनाव में करीब 73 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पार्षदों में भी कई निर्दलीय जीतकर चौका सकते हैं।


10 बजे से आएंगे रुझान, 12 बजे तक साफ होगी तस्वीर
अधिकारियों के मुताबिक 10 बजे से रुझान आने लगेंगे। 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। तीन-चार बजे तक नतीजे भी शुरू हो जाएंगे। जिन वार्डों में सात-आठ बूथ हैं, वहां पार्षदों के नतीजों में देरी हो सकती है। 11 वार्ड में सात-सात केंद्र हैं, जहां रिजल्ट देरी से आएगा। वहीं, 13 वार्ड में पांच-पांच मतदान केंद्र हैं, जहां जल्दी नतीजे आएंगे। वार्ड क्रमांक 19 में आठ मतदान केंद्र हैं, जिससे यहां रिजल्ट सबसे आखिर में आएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed