फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Due to love affair, couple were beaten even minor was not spared

मध्य प्रदेश: प्रेम प्रसंग के चलते युवक व युवती को डंडे से पीटा, नाबालिग को भी नहीं बख्शा, गले में टायर डाल गांव में घुमाया 

Wed, 22 Sep 2021 02:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Sep 2021 02:36 PM IST
सार

धार के एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार का कहना है कि वीडियो 12 सितंबर का है। इसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो फरार हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Due to love affair, couple were beaten even minor was not spared
मध्य प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले से प्यार करने की खौफनाक सजा सामने आई है। यहां ग्रामीणों व परिवार वालों ने युवक-युवती को पहले तो जमकर पीटा। इसके बाद उनके गले में टायर डालकर गांव में घुमवाया। इतना ही नहीं इन दोनों प्रेमी युगल का साथ देने वाली नाबालिग लड़की को भी नहीं बख्शा गया, उसे भी पीटा गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो लोग अभी तक फरार हैं। 

विज्ञापन


भागकर गुजरात में बस गए थे प्रेमी युगल
धार के गंधवानी में प्रेम प्रसंग के चलते दो प्रेमी 10 जुलाई को गांव से भाग गए थे। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि दोनों गुजरात में रहते हैं। परिवार के लोग उन्हें पकड़कर गांव लाए और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पिटाई का वीडियो 12 सितंबर का है। 
विज्ञापन


मदद करने के शक में नाबालिग के साथ बर्बरता 
ग्रामीणों को शक था कि दोनों को भगाने में एक नाबालिग लड़की ने ही मदद की है। इसके बाद उसे पकड़कर रातभर बंधक बनाए रखा गया। लाठी और डंडों से पिटाई की गई। इसके बाद भागने वाले प्रेमी युगल के साथ उसके भी गले में टायर डाल कर गांव में घुमवाया गया। पुलिस ने इस मामले में लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रेमी युवक को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed