{"_id":"5f0c629b8ebc3e63b25a014a","slug":"madhya-pradesh-drunk-man-jumps-from-200-feet-high-bridge-in-harda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः नशे में धुत युवक ने 200 फीट ऊंचे पुल से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः नशे में धुत युवक ने 200 फीट ऊंचे पुल से लगाई छलांग
Mon, 13 Jul 2020 07:08 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के हरदा जिले में नशे की हालत में एक युवक 200 फीट ऊंचाई वाले हंड़िया नेमावर पुल से कूद गया। हरदा जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी की दूरी पर नर्मदा नदी पर बने हंड़िया नेमावर पुल से सोमवार की सुबह ये युवक कूद गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक नेमावर का बताया जा रहा है, जिसका नाम सोनू केवट है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार वह पूरी तरह से नशे में धुत था। उसे देखकर लग रहा था कि जैसे पुल से कूदने की जिद उसपर सवार थी। लोगों ने उसे चिल्लाकर रोकने की कोशिश भी की, पर वह नहीं माना और नदी में कूद गया। कूदने के बाद नदी के बहाव के सहारे किनारे तक आया वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाया और पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।
विज्ञापन
हालांकि उसे गंभीर चोटें नहीं आईं और वह ठीक है। कूदने की पीछे की वजह का खुलासा अभी नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह नशे की हालत में कूदा था।
विज्ञापन
