फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Dr. Shrikant B. Patil became the Managing Director of Crisp, took over

मध्य प्रदेश: डॉ. श्रीकांत बी. पाटिल बने क्रिस्प के प्रबन्ध संचालक, पदभार ग्रहण किया

Fri, 11 Feb 2022 01:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 01:15 PM IST
सार

डॉ. श्रीकांत बी. पाटिल ने गुरुवार को क्रिस्प के प्रबन्ध संचालक का पदभार ग्रहण किया। डॉ. पाटिल इससे पहले  क्रिस्प सोसाइटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए थे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Dr. Shrikant B. Patil became the Managing Director of Crisp, took over
डॉ. श्रीकांत बी. पाटिल,प्रबन्ध संचालक, क्रिस्प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. श्रीकांत बी. पाटिल ने गुरुवार को सेन्टर फॉर रिसर्च एण्ड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉरमेंस (क्रिस्प) के प्रबन्ध संचालक के तौर पर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले मध्य प्रदेश शासन ने डॉ. पाटिल को क्रिस्प सोसाइटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था। राज्य शासन ने अब उन्हें क्रिस्प का प्रबंध संचालक का पद सौंपा है। डॉ. श्रीकांत बी. पाटिल, कौशल विकास में डॉक्टरेट (पीएचडी), मास्टर इन कप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए), मास्टर इन बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) एवं अन्य डिग्रियों के धारक हैं। 
विज्ञापन


डॉ. पाटिल भारत सरकार एवं महाराष्ट्र शासन द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत समितियों में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कौशल और रोजगार सृजन नीति का प्रारूप तैयार करने में अपना योगदान दिया था। इसके साथ ही वो विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में भी कार्य कर चुके हैं। डॉ. पाटिल ने 32 राष्ट्रों के कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण की सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों का अध्ययन कर भारत शासन के विभिन्न मंत्रीगण एवं प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से मंथन कर आगामी 5 वर्षों में 11 सेक्टर में 15 करोड़ रोजगार सृजन करने हेतु आत्मनिर्भर भारत मिशन पर कार्य किया है। कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के स्थायी रोजगार के लक्ष्यों के लिए क्रिस्प का प्रबंध संचालक नियुक्त किया है। डॉ. पाटिल ने कार्यालय में सरस्वती पूजा कर प्रबंध संचालक का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान क्रिस्प के सभी विभागों के प्रमुखों ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


 

Madhya Pradesh: Dr. Shrikant B. Patil became the Managing Director of Crisp, took over
डॉ. पाटिल का स्वागत करते विभाग प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्रिस्प एक यशस्वी और 25 साल पुरानी संस्था है, जो कि कौशल विकास एवं रोजगार सृजन, कैपेसिटी बिल्डिंग, आई.टी. कन्स्लटेंसी जैसे क्षेत्रों में अच्छा काम करती है। मैं क्रिस्प को ऐसी ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हूं, जहां क्रिस्प के नाम से देश को पहचाना जाए। क्रिस्प देश और विश्वस्तर पर अपना परचम लहराए। लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने, क्षमता निर्माण/ कैपेसिटी बिल्डिंग, सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस / उत्कृष्टता केन्द्र, स्टार्टअप हेतु कार्य किया जाएगा। नवीन उद्योगों के लिए संकल्पना से अवधारणा तक का कार्य किया जाएगा। उद्यागों को जोड़ने के लिए नवाचार बढ़े, स्वरोजगार बढ़े ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ सकूं जिससे कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार की तलाश में प्रदेश के बाहर न जाना पड़े।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा बहुत प्रतिभावान हैं इसलिए मैं चाहता हूं कि युवा अपने ही प्रदेश में रोजगार से जुड़ें और अपने माता-पिता के साथ रहकर उनकी सेवा करें। मैं मुख्यमंत्री की इच्छानुसार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना चाहता हूं और साथ ही साथ प्रदेश को पुणे और मुम्बई जैसा आधुनिक और तकनीक के क्षेत्र में बेहतर बनाना चाहता हूं। मैं क्रिस्प को टाटा जैसी एक संस्था बनाना चाहता हूं, जिससे जुड़कर लोगों को गर्व महसूस हो, जो अपने मूल्यों और अपनी नीतियों के कारण पहचानी जाए। सकारात्मक ऊर्जा आगे बढ़ने के लिए बहुत आवश्यक है। क्रिस्प को ईमानदारी, विश्वास और सकारात्मकता का प्रतीक बनाना चाहता हूं। 

 

Madhya Pradesh: Dr. Shrikant B. Patil became the Managing Director of Crisp, took over
मीडिया से चर्चा करते डॉ. बी. पाटिल - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्र प्रथम यह ही मेरा उद्देश्य है। मैं क्रिस्प के माध्यम से प्रदेश और देश के बेरोजगार युवाओं के लिए कार्य करना चाहता हूं। रोजगार की एक ऐसी कड़ी बने कि प्रत्येक युवा को अपनी शिक्षा, कौशल और योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध हो। इसके लिए प्रदेश में बहुकौशल के साथ-साथ ग्रामीण इंजीनियरिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। मैं अपने लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए आप सभी का साथ चाहता हूं, जैसे कि दही - हांडी को फोड़ने के लिए प्रत्येक स्तर पर सबका सहयोग बराबर होता है, चाहे हांडी कोई भी फोड़े वैसे ही हम सभी को भी अपनी संस्था के लिए पिरामिड बनाकर कार्य करना होगा जिसमें हमारा उद्देश्य होगा ‘‘क्रिस्प सर्वोपरि‘‘। 

प्रबंध संचालक डॉ. पाटिल ने क्रिस्प के कर्मचारियों को सम्बोधित किया और उनकी कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में क्रिस्प निरन्तर प्रगति करता रहेगा एवं न केवल भारत बल्कि विश्व प्रसिद्ध संस्था बनेगा एवं मध्य प्रदेश का परचम विश्वभर में लहराएगा। डॉ. पाटिल ने अपने उद्बोधन में क्रिस्प द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और विश्वास दिलाया कि क्रिस्प की प्रगति एव उन्नति के लिए वे पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में क्रिस्प द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed