{"_id":"61e2960d36e579407768f336","slug":"madhya-pradesh-dr-sagar-the-kingpin-of-vyapam-scam-caught-from-indore-airport-live-cartridges-found-in-the-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इंदौर एयरपोर्ट से पकड़ा गया व्यापमं घोटाले का सरगना डॉ. सागर, बैग में मिला जिंदा कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इंदौर एयरपोर्ट से पकड़ा गया व्यापमं घोटाले का सरगना डॉ. सागर, बैग में मिला जिंदा कारतूस
Sat, 15 Jan 2022 03:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 03:08 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले के सरगना डॉ. जगदीश सागर को इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। सागर के बैग से जिंदा कारतूस मिला। वह इंडिगो की फ्लाइट से इंदौर से ग्वालियर जा रहा था।
विज्ञापन
डॉ. जगदीश सागर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले के सरगना डॉ. जगदीश सागर को इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। सागर के बैग से जिंदा कारतूस मिला। वह इंडिगो की फ्लाइट से इंदौर से ग्वालियर जा रहा था।
व्यापमं मामले का सरगना डॉ. जगदीश सागर जमानत पर है। शनिवार को वह इंडिगो की फ्लाइट से इंदौर से ग्वालियर जा रहा था। एयरपोर्ट पर की जा रही स्कैनिंग के दौरान उसके बैग में जिंदा कारतूस मिला। इस पर सीआईएसएफ ने पूछताछ की। शुरुआत में डॉक्टर ने बहाने बनाए। बाद में सीआईएसएफ ने कारतूस की जब्ती बनाकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने सागर को गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने पूछताछ की तो डॉ. सागर ने कहा व्यापमं घोटाले मामले में जेल में रहने के बाद उसकी दो बंदूकों का लायसेंस रिन्यू नहीं हो पाया था, जिसके बाद उसने दोनों बंदूकें बेच दीं। एक कारतूस गलती से बैग में पड़ा रहा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सागर को कोर्ट में पेश किया जहां से जमानत मिल गई। गौरतलब है कि 2012 में हुए व्यापमं घोटाले में डॉ. जगदीश सागर मास्टरमाइंड है। वह कई साल जेल में रहा है। फिलहाल जमानत पर है।