{"_id":"5a4f6b324f1c1b0a788b6c32","slug":"madhya-pradesh-dps-bus-collided-with-a-truck-five-childern-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में DPS की स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर, पांच छात्रों की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में DPS की स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर, पांच छात्रों की मौत, 6 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Jan 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
इंदौर के कनाडिया रोड पर डीपीएस की स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच स्कूली छात्रों की मौत हो गई है और छह गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस की स्टीयरिंग फेल हो गई थी, जिस कारण उसकी टक्कर तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे शहर के एसपी क्राइम ब्रांच मनोज राय ने बताया कि 5 बच्चों की मौत अस्पताल में हुई, जबकि ड्राइवर ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।
मध्य प्रदेश के गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 'इंदौर में हुई सड़क दुर्घटना में स्कूली बच्चों के निधन का समाचार हृदय विदारक है। मन अत्यधिक पीड़ा से भरा है। ईश्वर से मासूम बच्चों की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!
विज्ञापन
इंदौर में सड़क दुर्घटना में हताहत हुए मासूम बच्चों की आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं और प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता साथ है।'

#MadhyaPradesh: 5 school children and bus driver killed after a school bus collided with a truck on Indore's Kanadia Road. pic.twitter.com/Q7k8WQ4GoX
— ANI (@ANI) January 5, 2018