फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Digvijay Singh said that the BJP government at the Center is taking action with a sense of vengeance

Madhya Pradesh: दिग्विजय सिंह बोले केंद्र की बीजेपी सरकार प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई कर रही

Sun, 12 Jun 2022 09:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Jun 2022 09:25 PM IST
सार

नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। सिंह ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों के घर तोड़ने पर भी सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर कहा कि जिसने अपराध किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए, उसके परिवार को सजा क्यों?

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Digvijay Singh said that the BJP government at the Center is taking action with a sense of vengeance
दिग्विजय सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। सिंह ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों के घर तोड़ने पर भी सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर कहा कि जिसने अपराध किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए, उसके परिवार को सजा क्यों?
विज्ञापन

 
दिग्विजय सिंह ने रविवार को मीडिया से कहा कि काले धने को ठिकाने लगाने पर मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज होता है। यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड की देनदारी चुनाव के लिए राशि दी थी। जिसका ऑडिट भी हुआ है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सभी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिल्ली में एकत्रित होंगे। जहां सरकार की मनमानी कार्रवाई के विरोध की रणनीति तय की जाएगी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर लगे आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के किसी सदस्य ने एक पैसा नहीं लिया।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने नुपुर शर्मा के बयान को लेकर कहा कि हमने उसी समय बयान को गलत बताया था, लेकिन बीजेपी ने कार्रवाई नहीं की। जब खाड़ी देशों ने विरोध शुरू किया तो कार्रवाई की। इससे भारत की दूसरे देशों में छवि प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed