{"_id":"624e90c12cc88c42282c0f70","slug":"madhya-pradesh-digvijay-singh-s-attack-on-bjp-said-modi-is-taking-credit-for-the-policies-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा- जनसंघ जिन नीतियों का विरोध करता था उनका श्रेय ले रहे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा- जनसंघ जिन नीतियों का विरोध करता था उनका श्रेय ले रहे मोदी
Thu, 07 Apr 2022 12:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:50 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनसंघ पहले जिन नीतियों का विरोध करता था अब पीएम मोदी कांग्रेस की उन्ही योजनाओं का श्रेय ले रहे हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए हिजाब, हिंदू-मुस्लिम को भाजपा और संघ का विकास मॉडल बताया है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा कि भाजपा और पीएम मोदी कांग्रेस की जिन नीतियों का पहले विरोध करते थे आज उनका ही श्रेय ले रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि धन्यवाद मोदी जी व जयशंकर जी जो आपने पं जवाहरलाल नेहरू जी की निर्गुट (Non Aligned) विदेश नीति को अपनाया, जिसका सदैव भारतीय जनसंघ ने विरोध किया था। भाजपा चाहे ना चाहे अंत में उसे, देश हित में सारी कांग्रेस नीतियों को अपनाना पड़ेगा जिनका वे विरोध करते रहे हैं।
चाहे GST हो चाहे मनरेगा मोदी जी इन नीतियों का विरोध करते रहे लेकिन अब उनका श्रेय ले रहे हैं। मोदी जी कांग्रेस मॉडल यानि कि गांधी नेहरू विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। प्रेम सद्भाव ही सनातन हिंदू धर्म है ना कि “हिंदुत्व”।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में इनफर्मेशन टेक्नलॉजी, स्टार्टअप, इनोवेशन, इकोनॉमी, एमएनसी, फॉरेन इनवेस्टमेंट, जॉब्स और टेक पार्क तथा बीजेपी सरकार के हिजाब, हलाल, झटका, अजान, हिंदू, मुस्लिम, लव जिहाद के बारे में सुनाई देता है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा और संघ के विकास मॉडल को इससे जोड़ा है।