फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Digvijay Singh accuses BJP and says sowing seeds of communal hatred, schools run by RSS

वार-पलटवार: दिग्विजय ने कहा- नफरत के बीज बो रहे आरएसएस के स्कूल, बीजेपी बोली- मदरसों पर भी बात करें

Mon, 27 Sep 2021 12:29 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 27 Sep 2021 12:29 AM IST
सार

कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में शनिवार को एक विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, सरस्वती शिशु मंदिर बचपन से ही बच्चों के मन और दिल में अन्य धर्मों के प्रति नफरत के बीज बोता है। फिर यह धीरे-धीरे बढ़ता है और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ता है। जिसके बाद देश में धार्मिक उन्माद और दंगे जैसी घटनाएं होती हैं।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Digvijay Singh accuses BJP and says sowing seeds of communal hatred, schools run by RSS
दिग्विजय सिंह - फोटो : Facebook

विस्तार

कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को एक विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस द्वारा संचालित स्कूलों सरस्वती शिशु मंदिर पर बच्चों के मन में अन्य धर्मों के प्रति घृणा के बीज बोने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से देश में धार्मिक उन्माद और दंगे जैसी घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन


इधर, दिग्विजय सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने कहा है कि सिंह को मदरसों के बारे में बात करनी चाहिए, जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं और दुश्मनी फैलाते हैं।
विज्ञापन


भोपाल में शनिवार को एक विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, सरस्वती शिशु मंदिर बचपन से ही बच्चों के मन और दिल में अन्य धर्मों के प्रति नफरत के बीज बोता है। फिर यह धीरे-धीरे बढ़ता है और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ता है। सांप्रदायिक कड़वाहट पैदा करता है, धार्मिक उन्माद फैलाता है और फिर देश में दंगे करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान का एक वीडियो रविवार को सामने आया है। इसके बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इसे लेकर सिंह पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा, सरस्वती शिशु मंदिर देशभक्ति की पाठशाला है। मतिभ्रम से पीड़ित व्यक्ति ही इस संस्था की ओर उंगली उठा सकता है।

विजयवर्गीय ने कहा, देश जानना चाहता है कि कांग्रेस के किस स्कूल में आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को 'जी' कहकर संबोधित करना सिखाया जाता है, आतंकवादी जाकिर नाइक को शांतिदूत कहना, बाटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी बताकर इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की शहादत को अपमानित करना और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना सिखाया जाता है।

भाजपा के एक अन्य नेता और पार्टी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि शिशु मंदिर में देश प्रेम है, धर्म है, भाईचारा है, स्नेह है और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता है। उन्होंने कहा, सिंह को उन मदरसों के बारे में बोलना चाहिए जहां आतंकवाद को बढ़ावा दिया जाता है उसे पाला जाता है, मानवता को कुचला जाता है, बेटियों का सम्मान लूटा जाता है।


उन्हें मदरसों की शिक्षा और प्रशिक्षण के बारे में सोचना चाहिए जहां अलगाववाद और आतंकवाद और दुश्मनी फैलती है। पूछे जाने पर कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बाद में यह कहते हुए बोलने से इनकार कर दिया कि उन्हें इस मुद्दे पर पार्टी के रुख की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed