{"_id":"62073f9b7861fd586943e7ea","slug":"madhya-pradesh-delhi-girl-was-raped-by-pantry-car-manager-in-sampark-kranti-express-coming-to-bhopal-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: भोपाल आ रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में पैंट्री कार मैनेजर ने दिल्ली की लड़की से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: भोपाल आ रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में पैंट्री कार मैनेजर ने दिल्ली की लड़की से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार
Sat, 12 Feb 2022 10:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:33 AM IST
सार
दिल्ली की लड़की से यशवंतपुर निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर भोपाल जीआरपी ने जीरो पर केस दर्ज कर आरोपी पैंट्री कार मैनेजर भूपेन्द्र को झांसी से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
भोपाल: पैंट्री कार में रेप, आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यशवंतपुर निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दिल्ली की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात 9 से 10 बजे के बीच भुसावल से इटारसी के बीच की है। पीड़िता की शिकायत पर भोपाल जीआरपी ने जीरो पर केस दर्ज किया है। आरोपी पैंट्री कार मैनेजर भूपेन्द्र को झांसी से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली लड़की (21 साल) भुसावल से यशवंतपुर निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बैठी थी। लड़की बिना टिकट के एसी में बैठ गई थी। उसे पैंट्री कार के मैनेजर भूपेन्द्र ने जनरल डिब्बे में बैठने का कहकर वहां से जाने को कहा। लड़की गेट के पास की खाली जगह में जाकर लेट गई। मैनेजर ने उसे वहां से दोबारा दूसरी तरफ जाने को कहा। फिर मैनेजर भूपेन्द्र उसे पैंट्री कार की तरफ लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अजांम दिया।
लड़की के चिल्लाने पर लोगों को जानकारी लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से गायब हो गया। लोगों ने ट्रेन के स्टाफ की मदद से कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद भोपाल में जीआरपीएफ ने पैंट्री कार के स्टाफ और सभी वेंडर को उतारकर कर पूछताछ की, लेकिन लड़की ने उनमें मुख्य आरोपी के नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र को झांसी से हिरासत में लिया है। पुलिस केस को इटारसी जीआरपी को भेजने की तैयारी कर रही है। फिलहाल लड़की भोपाल में ही जीआरपी के अधिकारियों के साथ है। उसके परिचितों से संपर्क किया जा रहा है।