फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Delhi engineer trapped in gang's clutches in search of beautiful bride, now getting threats

मध्य प्रदेश: सुंदर दुल्हन की तलाश में गिरोह के चंगुल में फंसा दिल्ली का इंजीनियर, अब मिल रही हैं धमकियां

Mon, 28 Mar 2022 02:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 02:06 PM IST
सार

दिल्ली का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुंदर दुल्हन की तलाश में रैकेट के चंगुल में फंस गया। गिरोह के लोग अब युवक को धमकियां दे रहे हैं। फिलहाल युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Delhi engineer trapped in gang's clutches in search of beautiful bride, now getting threats
दुल्हन की तलाश में गिरोह के चंगुल में फंसा इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शादी के लिए सुंदर दुल्हन की तलाश थी, जिसे खोजते हुए वह गूगल के जरिए मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आ पहुंचा। यहां एक ऑटो चालक को उसने अपनी मंशा बताई और इसके बाद वह गिरोह के चंगुल में फंस गया। अब गिरोह के दलाल युवक को धमकियां दे रहे हैं। युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित बंजारा को गूगल के जरिए शिवपुरी में कॉन्ट्रेक्ट मैरिज की जानकारी मिली थी, जिसके चलते वह करीब तीन माह पहले सुंदर लड़की की तलाश करते हुए शिवपुरी पहुंचा। यहां उसकी मुलाकात एक ऑटो चालक से हुई, उसने ऑटो चालक को अपनी परेशानी बताई, जिसके बाद ऑटो चालक राहुल गोस्वामी ने अमित को एक महिला किरण से मिलवाया। उससे मिलवाने के बाद ऑटो चालक अमित को बड़ोदी ले गया यहां उसने एक युवक मोनू से उसकी मुलाकात कराई। मोनू ने बेड़िया समाज की एक लड़की से मंदिर में अमित की शादी करा दी। पीड़ित युवक अमित ने बताया कि शादी के बाद से उसकी पत्नी के परिजन उस पर लगातार पैसों का दबाव बना रहे हैं वे कभी उसे घर उनके नाम पर करने के लिए धमकाते हैं तो कभी पैसों और एफडी उनके नाम करने की मांग करते हैं। युवक को लगातार धमकियां मिल रही हैं। 
विज्ञापन


घडीचा प्रथा के चंगुल में फंसा युवक 
दरअसल पीड़ित युवक अमित का कहना है कि वह बंजारा समाज से आता है उसके समाज में आसानी से शादी नहीं होती, उसे गूगल पर पैसों में अच्छी लड़की मिलने की  जानकारी मिली थी, जिसके चलते वह यहां आया था और एक गिरोह के चंगुल में फंस गया। दरअसल पोहरी बेल्ट में काफी पहले घडीचा प्रथा प्रचलित थी, जिसके तहत पैसे देकर अच्छी वधु मिल जाया करती थी, हालांकि अब ये प्रथा बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed