फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Dedication of Kashi Vishwanath Dham was seen live in monasteries and temples, BJP honored the saints and saints

मध्य प्रदेश: मठ-मंदिरों में लाइव देखा गया काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण, भाजपा ने साधु-संतों का किया सम्मान

Mon, 13 Dec 2021 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 07:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को काशी में सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पूरा देश इस आयोजन का साक्षी बना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में ‘दिव्य काशी-भव्य काशी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Dedication of Kashi Vishwanath Dham was seen live in monasteries and temples, BJP honored the saints and saints
लाइव देखा गया काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के ज्योतिर्लिंगों, मठ-मंदिरों में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों के साथ काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखा और साधु-संतों, धर्माचार्यों का सम्मान किया।
विज्ञापन

 
भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राजधानी के नेहरूनगर स्थित करुणाधाम मंदिर में आयोजित ‘दिव्य काशी-भव्य काशी’ कार्यक्रम के दौरान सुदेश सांडिल्य महाराज का सम्मान किया और साधु-संतों, नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी स्क्रीन पर काशी में लोकार्पण कार्यक्रम का प्रसारण देखा। भोपाल के सभी 29 मंडलों में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

इंदौर के कांटाफोड़ शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, जिलाध्यक्ष गौरव रणदिवे शामिल हुए। साथ ही इंदौर के 28 मंडलों में पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उज्जैन में महाकाल मंदिर में हुआ दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम
उज्जैन में महाकाल मंदिर के प्रवचन हाल में दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बड़ी स्क्रीन पर काशी के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही नगर के सभी 9 मण्डलों के प्रमुख मंदिरों में भी लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान धर्माचार्य, साधु-संतों का सम्मान किया गया। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, विधायक पारस जैन आदि उपस्थित थे।
सतना के डाली बाबा रामलीला मैदान के समीप मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंदिर के संत पीयूष महाराज जी का सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
भिण्ड के वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, महामंडलेश्वर महाराज रामदास, जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर उपस्थित थे।
 
संतों का सम्मान
जबलपुर के प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम हुए। महादेव ट्रस्ट में महामंडलेश्वर राघवदेवाचार्य महाराज सहित संतों का सम्मान किया गया। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी आदि उपस्थित थे।
सागर के हरिसिंह गौर मंडल में प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया मौजूद रहे।
होशंगाबाद के सभी मंडलों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिव्य काशी, भव्य काशी कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस अवसर पर बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
ग्वालियर के सभी 9 मंडलों में एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण देख पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पावन नगरी के विकास कार्यों के लोकार्पण के साक्षी बने। सभी मंडलों में धर्माचार्य, संतों व गुरुओं का सम्मान किया गया। हेमूकालानी मंडल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धार के धारेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विधायक नीता वर्मा, जिलाध्यक्ष राजू यादव उपस्थित थे।
रीवा के प्रत्येक मंडल में दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बडी संख्या में वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में हुआ कार्यक्रम
खंडवा जिले में पवित्र ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर धाम स्थित मंदिर प्रांगण में ‘दिव्य काशी-भव्य काशी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक नारायण पटेल के साथ कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने लाइव प्रसारण देखा। नगर परिषद ओमकारेश्वर अध्यक्ष अंतर सिंह बारे, नगर अध्यक्ष लीलाधर खंडेलवाल, समस्त पार्षद गण एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed