{"_id":"5e77cada8ebc3e76943d600d","slug":"madhya-pradesh-decision-on-new-chief-minister-can-be-postponed-till-march-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : शिव 'राज' पर अंतिम फैसला अभी नहीं, नए सीएम का निर्णय 25 मार्च तक टलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : शिव 'राज' पर अंतिम फैसला अभी नहीं, नए सीएम का निर्णय 25 मार्च तक टलने के आसार
Mon, 23 Mar 2020 02:00 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 23 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कहर के कारण भाजपा मध्यप्रदेश की सत्ता से कांग्रेस की विदाई तय करने के बावजूद नए सीएम के लिए विधायक दल की बैठक की तारीख तय नहीं कर पा रही। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व दो-तीन दिन के बाद ही विधायक दल की बैठक बुलाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल कोरोना वायरस संकट के बीच पार्टी में उच्च स्तर पर नए सीएम के लिए चेहरे पर मंथन जारी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भले ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, मगर केंद्रीय नेतृत्व ने इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
दरअसल नेतृत्व चेहरा तय करने के मामले में कई समीकरणों पर मंथन कर रहा है। इनमें एक समीकरण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को राज्य सरकार की कमान दे कर शिवराज को केंद्रीय राजनीति में लाने का है। दूसरा समीकरण नरोत्तम मिश्रा की ताजपोशी का है।
विज्ञापन
पार्टी के एक धड़े का कहना है कि नेतृत्व वहां ऐसे नेता को कमान देना चाहता है जो छह महीने के अंदर राज्य की 25 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के साथ वहां सभी धड़ों में तालमेल बैठा सके। इस खांचे में शिवराज के साथ साथ तोमर भी फिट बैठते हैं।
