फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Death certificate will be issued on death of coronavirus suspected and infected says ICMR

मध्यप्रदेश: कोरोना संदिग्ध और संक्रमित मरीज की मौत पर जारी किया जाएगा मृत्यु प्रमाणपत्र

Wed, 13 May 2020 11:39 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Wed, 13 May 2020 11:39 AM IST
सार

  • कोरोना संदिग्ध और संक्रमित की मौत पर जारी होगा मृत्यु प्रमाणपत्र
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने जारी किए दिशा-निर्देश
  • संक्रमित और संदिग्ध की मौत का कारण संक्षिप्त में लिखने पर रोक

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Death certificate will be issued on death of coronavirus suspected and infected says ICMR
आईसीएमआर

विस्तार

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कोरोना वायरस के संदिग्ध और संक्रमित व्यक्ति की मौत पर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर से जानकारी लेकर संबंधित संस्थान के अधीक्षक प्रमाणपत्र जारी करेंगे।

विज्ञापन


आईसीएमआर ने सोमवार को इसके लिए 'गाइंडेंस फॉर एप्रोपिएट रिकार्डिंग ऑफ कोविड-19 रिलेटिड डेथ्स इन इंडिया' के नाम से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कोरोना पॉजिटिव और कोरोना निगेटिव मरीज की मृत्यु के लिए अलग-अलग कोड दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा डॉक्टरों को मरीज के मृत्यु प्रमाणपत्र पर उसकी बीमारियों की जानकारी संक्षिप्त (शार्ट फार्म) में नहीं लिखने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि भोपाल सहित पूरे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध मरीज की मौत होने पर डॉक्टर, मरीज की उपचार शीट पर उसकी मौत का कारण संक्षिप्त में लिखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चिकित्सा विज्ञान में बीमारियों की एक जैसी कई शार्ट फार्म होती हैं। इससे कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध की मौत के कारणों को जानने में खामियां रह जाती हैं। इस व्यवस्था को बदलने और पूरे देश में कोरोना से होने वाली मौतों की ऑडिट कर रिकॉर्ड तैयार करने, प्रत्येक मरीज की मृत्यु पर एक तय फार्मेट में मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।


आईसीएमआर ने दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही मृत्यु प्रमाणपत्र का फार्मेट भी जारी किया है। प्रमाणपत्र में सबसे पहले मरीज की मौत का कारण लिखा जाएगा। जबकि दूसरे भाग में उसे दिए जा रहे इलाज और उसकी भर्ती करने के समय की स्थिति के बारे में लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed