फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Daughter's lover caught at midnight in Rewa, father and sons murdered, later cut off the nose

Madhya Pradesh: रीवा में आधी रात को पकड़ाया बेटी का प्रेमी, बाप-बेटों ने कर दी हत्या, बाद में शव की काट दी नाक

Sun, 24 Jul 2022 08:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 08:09 PM IST
सार

रीवा पुलिस ने युवक के अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर दिया है। युवक को उसी की प्रेमिका के पिता और भाइयों ने मिलकर मारा था। बाद में शव की नाक भी काट दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Daughter's lover caught at midnight in Rewa, father and sons murdered, later cut off the nose
गैंगस्टर का हवाला एजेंट गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बाप-बेटों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी, फिर उसकी नाक भी काट दी। बाप-बेटों ने युवक को आधी रात को जब पकड़ा था, जब वो उनकी बेटी से मिलने उनके घर पहुंचा था। पुलिस ने बाप और दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बेटा नाबालिग है।  
विज्ञापन


बता दें कि रीवा जिले की रायपुर कर्चुलियान पुलिस को लोहदवार गांव में तालाब किनारे आम के पेड़ पास युवक अंबिका पटेल का शव मिला था। मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पड़ताल के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी बाप-बेटे को अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पहले तो पुलिस को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवक अंबिका, आधी रात को आरोपी पिता की बेटी से मिलने गया था। जहां आरोपियों ने युवक को पकड़ लिया। बताते हैं कि इस दौरान आरोपी पिता ने अपने पुत्रों की मदद से युवक की गला दबा कर न सिर्फ हत्या कर दी बल्कि उसका नाक भी काट दी। युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक के शव को तालाब के पास फेंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान का कहना है कि युवक की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी। पुलिस ने युवक की हत्या के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी पिता सहित उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। 1 आरोपी नाबालिग है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed