{"_id":"5ef4c7838ebc3e42f95f1590","slug":"madhya-pradesh-crocodile-attacks-on-man-dragged-under-water-in-kaliyasot-dam-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल : मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल : मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, गई जान
Thu, 25 Jun 2020 09:37 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम में मगरमच्छ ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक की जान चली गई। गुरुवार को युवक मछली पकड़ने के लिए डैम के पानी में उतरा था। बताया जा रहा है कि बीते 14 दिनों में यह मगरमच्छ के हमले की दूसरी घटना है। पानी में उतरे युवक को मगरमच्छ करीब 200 मीटर तक दूर खींचकर ले गया। युवक के शरीर पर 100 से ज्यादा जगहों पर दांत के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
चूनाभट्टी के चंदननगर निवासी 28 वर्षीय प्रताप एक फार्म हाउस में नौकरी करते थे। उनके ममेरे भाई संजय ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह मछली पकड़ने के लिए डैम के पास गए थे। उनके पानी में उतरने के थोड़ी देर बाद ही मगरमच्छ उन्हें खींचकर ले जाने लगा। काफी देर तक उसे पानी में यहां-वहां खोजता रहा, लेकिन प्रताप का कुछ पता नहीं चल रहा था। एक-दो बार वह पानी के ऊपर आया था, लेकिन उसके बाद नजर नहीं आया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ चूनाभट्टी थाना प्रभारी शिवराज सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह छह बजे प्रताप के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरफ की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मौके से करीब 200 मीटर दूर प्रताप का शव मिला। उसके शरीर पर कई जगह मगरमच्छ के काटने के निशान थे।
विज्ञापन
इससे पहले आठ जून को मगरमच्छ ने नहाते हुए दो दोस्तों पर हमला कर दिया था। अमित जाटव (28) और गजेंद्र (29) दोनों दोपहर के समय डैम के किनारे नहाने के लिए पहुंचे। नहाने के दौरान मगरमच्छ ने अमित का दायां पैर मुंह में दबा लिया था। इस दौरान दूसरे दोस्त ने हिम्मत दिखाते हुए डंडे से मगरमच्छ को मारना शुरू किया, तब जाकर उसने युवका पैर छोड़ा।
