फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh crime news 50-year-old man killed his wife for delay in giving towel after bath

मध्यप्रदेश: नहाने के बाद तौलिया देने में हो गई जरा सी देरी, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट 

Mon, 08 Nov 2021 10:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 08 Nov 2021 10:54 AM IST
सार

पति राजकुमार बहे ने अपनी 23 साल की बेटी पर भी हमला किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Madhya pradesh crime news 50-year-old man killed his wife for delay in giving towel after bath
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 50 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि नहाने के बाद पत्नी ने उसे तुरंत तौलिया नहीं दी। पुलिस ने बताया कि घटना किरनापुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव की है। शनिवार को पति द्वारा पत्नी की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद पति पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


सर पर किया फावड़े से वार
पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान राजकुमार बहे के रूप में हुई है। वह फॉरेस्ट विभाग में संविदा पर नौकरी करता था। बताया कि घटना वाले दिन राजकुमार ने नहाने के बाद अपनी पत्नी पुष्पा बाई से तौलिया मांगी। पुष्पा किसी और काम में व्यस्त थी, इसलिए उसने थोड़ा इंतजार करने को कहा। इतने में ही पति आपे से बाहर को गया और उसने फावड़े से पत्नी के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने अपनी 23 साल की बेटी पर भी हमला किया, जो अपनी मां को बचाने का प्रयास कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed