फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Cow's calf was slaughtered in Rewa, then preparing to eat beef, ran away after making noise

Madhya Pradesh: रीवा में गाय के बछड़े को काटा फिर गोमांस खाने की कर रहे थे तैयारी, शोर मचने पर भागे

Sat, 23 Jul 2022 05:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 05:11 PM IST
सार

रीवा के कटरा बाजार में गाय के बछड़े की हत्या और मांस पकाने का मामला सामने आया है। दो आरोपियों के खिलाफ गोवध प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Cow's calf was slaughtered in Rewa, then preparing to eat beef, ran away after making noise
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गोहत्या और गोमांस पकाने का मामला सामने आया है। आसपास के लोगों को जब भनक लगी तो पुलिस को खबर की, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने गोमांस जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि कटरा बाजार के रहने वाले दो आरोपियों दधिबल साकेत और बाबूलाल साकेत निवासी ग्राम कटरा ने 22 जुलाई की रात अपने ही रिश्तेदार के घर से उनकी गाय का बछड़ा चोरी कर लिया। अपने घर ले जाकर उसे मारा। और उसका मांस पकाया। आसपास के लोगों को जब बछड़े की हत्या की जानकारी लगी तो पूरे कस्बे में हो-हल्ला शुरू हो गया।  डायल हंड्रेड पुलिस और टीआई गढ़ रामकुमार गायकवाड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। गढ़ पुलिस ने बछड़े के शेष बचे हुए मांस को ढंकवा दिया। उसके अवशेषों को जांच के लिए भेजा। पुलिस को एक बर्तन भी मिला है, जिसमें गाय के बछड़े को काटकर उसका मांस निकाला था। 
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दोनों आरोपियों से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा गांव परेशान है। दोनों रोज़ नशा करके लोगों से झगड़ते हैं। दोनों ने शराब के साथ गोवंश का मांस खाने की योजना बनाई थी। घर की महिलाओं से इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि दोनों ने गोवंश की हत्या किसके प्रभाव में आकर की। हिन्दू धर्म में गाय को ईश्वर माना जाता है। ऐसे में गाय के बछड़े को मारकर उसका मांस पकाने की घटना से हिन्दू संगठन नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजकुमार गायकवाड़ ने कहा कि कटरा बाजार में गाय के बछड़े की हत्या और मांस पकाने का मामला सामने आया है। दोनों के खिलाफ गोवध प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस सर्चिंग की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। हमने मांस के सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed