{"_id":"5fc3317a95a97b073229aa98","slug":"madhya-pradesh-cousins-killed-three-people-including-12-year-old-child-by-crushing-them-on-tractor-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने 12 साल के बच्चे समेत तीन को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने 12 साल के बच्चे समेत तीन को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला
Sun, 29 Nov 2020 11:01 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के सिवनी मालवा क्षेत्र के आयपा गांव में जमीन विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने 12 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने उनकी मां के सामने ही बेटों व पोते को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। वारदात के बाद चार आरोपियों ने ट्रैक्टर से जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
मुखबिरी का शक था
आयपा गांव में रहने वाले कुंवर सिंह और राजेंद्र सिंह ने आरोपी अनवर यदुवंशी के घर के पास जमीन खरीदी थी। इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद होता रहता था। अनवर यदुवंशी और कुंवर सिंह आपस में चचेरे भाई थे। हाल ही में पुलिस ने आरोपियों को अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों को शक था कि कुंवर और राजेंद्र ने ही पुलिस से मुखबरी की है।
विज्ञापन
पहले घर पर लाकर बुरी तरह पीटा
आरोपी शनिवार को ट्रैक्टर से कुंवर सिंह के घर पहुंचे। इसके बाद वे राजेंद्र सिंह और कुंवर को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर अपने घर ले आए, जहां उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई की। पिता को बचाने के लिए जब 12 वर्षीय बेटा आगे आया तो उसकी भी पिटाई की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जब राजेंद्र और कुंवर सिंह की मां को घटना की जानकारी मिली तो, वह वहां पहुंची। आरोपियों ने मां की नजरों के सामने ही उसके पोते और दो बेटों को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला।
