फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Council of Ministers allowed tripartite agreement for Bhopal and Indore Metro

भोपाल और इंदौर मेट्रो के लिए त्रिपक्षीय करार को मध्यप्रदेश के मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी

Wed, 26 Jun 2019 07:07 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 26 Jun 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Council of Ministers allowed tripartite agreement for Bhopal and Indore Metro
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

मध्य प्रदेश की मंत्रिपरिषद ने भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के बीच त्रिपक्षीय करार के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। आधिकारिक तौर पर यहां बताया गया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव तथा मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कम्पनी के प्रबंध निदेशक को करार किये जाने के लिए अधिकृत किया गया।इसके अलावा मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल-बार लाइसेंस व्यवस्था में संशोधन किया गया है। 
विज्ञापन


इसके तहत एक से अधिक तल पर रेस्तरां-बार संचालित करने की अनुमति के एवज में प्रत्येक अतिरिक्त बार के लिए 10 प्रतिशत अधिक लाइसेंस फीस ली जाएगी। जबकि नए होटल-बार लाइसेंस के लिए होटल में कम से कम 25 कमरे होने का प्रावधान किया गया है। बार लाइसेंस के लिए मदिरा की निर्धारित धारण क्षमता में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed