फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Corporation staff, who went to remove posters on the birthday of the minist

मध्यप्रदेशः मंत्री के जन्मदिन पर लगे पोस्टर हटाने गए निगम कर्मचारियों को लाठियों से पीटा

Wed, 06 Nov 2019 10:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 06 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Corporation staff, who went to remove posters on the birthday of the minist
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेश-निर्देश उनके मंत्रियों तक को नहीं सुहा रहे हैं। कारण कि सीएम से मिले निर्देशों के बाद इंदौर में नगर निगम के कर्मचारियों को एक मंत्री के पोस्टर हटाना मंगलवार को भारी पड़ गया। मंत्री के रिश्तेदारों ने उन्हें जमकर दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। जबकि बीते 31 अक्तूबर को खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस संबंध में निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


बता दें कि सीएम कमलनाथ ने निर्देश देते हुए साफ कहा था कि बिना अनुमति मेरे भी होर्डिंग लगें तो हटा दें। इसमें किसी भी प्रकार की रियायत न दें। जबकि पांच दिन बाद ही इंदौर में मुख्यमंत्री के इन निर्देशों की अवहेलना होती दिखाई दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंदौर शहर में निगम के कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के जन्मदिन पर रेसीडेंसी क्षेत्र में कलेक्टर, कमिश्नर व जजों के बंगलों के बाहर लगे बैनर, पोस्टर हटाने पहुंचे थे। लेकिन निगम अमले का पोस्टर-बैनर हटाना मंत्री के रिश्तेदारों और समर्थकों को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने निगम अमले में शामिल कर्मचारियों पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मंत्री के भांजों और समथर्कों ने निगम कर्मचारियों को दौड़ाकर लाठियों से पीटा। यहां तक कि उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान को भी मारने के लिए दौड़ पड़े। आरोप है कि मंत्री के भांजे राहुल और रोहित सिलावट ने निगम के अफसर-कर्मचारियों को धमकाया भी। हालांकि बाद में अमले ने पुलिस की मदद से करीब 250 से ज्यादा पोस्टर हटा दिए। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि मैं पहले इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लूंगा, इसके बाद ही कुछ कहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed