फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Coronavirus Live Updates Nine more prisoners of Indore Central Jail were found infected

मध्यप्रदेश में कोरोनाः संक्रमित मरीजों की संख्या 2387 हुई, अब तक 120 लोगों की मौत

Tue, 28 Apr 2020 08:33 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 28 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Coronavirus Live Updates Nine more prisoners of Indore Central Jail were found infected
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 2387 हो गई है। इनमें से इंदौर में 1372 पॉजिटिव केस, भोपाल में 458 पॉजिटिव केस और उज्जैन में 123 पॉजिटिव केस हैं। राज्य में अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन


इंदौर से राहत की खबर, एक साथ 43 मरीज हुए ठीक
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर है। मगर इस महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच इंदौर से राहत की खबर आई है। यहां एक साथ 43 मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इंदौर में अब ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 177 हो गया है।
विज्ञापन


जमात से जुड़े इन लोगों को भेजा गया जेल
श्योपुर के एसपी संपत उपाध्याय ने कहा है कि 10 बांग्लादेशी नागरिक, कोलकाता के दो लोग और शिवपुर के जमात से जुड़े तीन लोगों को आज जेल भेजा गया है। इन सभी को क्वारंटीन किया था और बाद में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बाद में इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर के केंद्रीय जेल के नौ और कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए
इंदौर के केंद्रीय जेल के नौ और कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। नए मामलों के बाद जेल में महज 14 दिन के अंतराल में इस महामारी की जद में आए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 19 पर पहुंच गया है, जिनमें दो जेल प्रहरी भी शामिल हैं।

केंद्रीय जेल के अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने मंगलवार को बताया कि जेल के मुख्य परिसर से पहले ही पृथक कर एक अस्थाई कारागार में रखे गए 124 कैदियों में से नौ लोग जांच में कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। इन कैदियों को स्क्रीनिंग के दौरान महामारी के लक्षण पाए जाने पर अलग किया गया था।

भांगरे ने बताया कि अब तक हमारे जेल के कुल 17 कैदियों और दो प्रहरियों में कोविड-19 की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन को संदेह है कि शहर के चंदन नगर में सात अप्रैल को कर्फ्यू ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक पर पथराव के आरोपियों में शामिल 58 वर्षीय व्यक्ति के सींखचों में बंद होने के बाद इस उच्च सुरक्षा वाले कारागार में संक्रमण फैला।

भांगरे ने बताया कि पथराव के मामले में 58 वर्षीय व्यक्ति का बेटा भी आरोपी भी है। पुलिस ने 25 साल के इस शख्स को मामले में तीन अन्य लोगों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर जबलपुर के जेल भेज दिया था।

इंदौर स्थित केंद्रीय जेल के अधीक्षक ने बताया कि जबलपुर में कराई गई जांच में 25 वर्षीय आरोपी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हमें 11 अप्रैल को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, हमने अपने जेल में बंद उसके पिता को तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी जांच कराई थी।

जांच की 14 अप्रैल को आई रिपोर्ट में वह भी कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था। जेल के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 1,230 कैदियों की क्षमता वाले केंद्रीय जेल में अभी करीब 2,050 लोग बंद हैं। उन्होंने बताया कि हम जेल के सभी कैदियों की रोज स्क्रीनिंग कर रहे हैं। सर्दी-खांसी और बुखार की समस्या वाले कैदियों को लगातार पृथक किया जा रहा है।

यह है राज्य के कुछ और प्रदेशों का रिपोर्ट

प्रदेश के चार जिलों बुरहानपुर, अशोकनगर, शहडोल एवं रीवा में आज पहली बार कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य के कुल 52 में से 31 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 के लिए संक्रमित पाए गए हैं।

भोपाल में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 30 नए मामले आए हैं, जबकि इसके बाद रायसेन में 12, धार एवं उज्जैन में चार-चार, शहडोल एवं रीवा में दो-दो, बुरहानपुर, अशोकनगर, जबलपुर एवं होशंगाबाद में एक-एक नया मामला सामने आया है।

इसी के साथ भोपाल में कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 458 हो गयी है। जबकि उज्जैन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 123, जबलपुर में 70, रायसेन में 45, धार में 40, होशंगाबाद में 34, रीवा एवं शहडोल में दो-दो और बुरहानपुर एवं अशोकनगर में एक-एक हो गई है।

इनके अलावा, खरगोन में अब कोरोना वायरस से 61 लोग संक्रमित हैं, जबकि खंडवा में 36, देवास में 23, आगर मालवा में 11, बड़वानी में 24, मुरैना, रतलाम एवं विदिशा में 13-13, मंदसौर में नौ, शाजापुर में छह, सागर और छिंदवाड़ा में पांच-पांच, श्योपुर एवं ग्वालियर में चार-चार, अलीराजपुर में तीन, शिवपुरी एवं टीकमगढ़ में दो-दो और बैतूल, हरदा एवं डिंडोरी में एक-एक कोरोना वायरस की बीमारी के चपेट में आया है। वहीं, दो मरीज अन्य राज्य के हैं।

कोरोना वायरस के घातक संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में प्रभावित जिलों में कुल 654 निषिद्ध क्षेत्र घोषित किये गये हैं । यहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed