{"_id":"60936aec8ebc3e13ce5c87eb","slug":"madhya-pradesh-coronavirus-dog-and-his-owner-arrested-after-break-covid-19-rules-corona-curfew-lockdown-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: मालिक की लापरवाही ने कुत्ते को भी कराई जेल की सैर, कोरोना कर्फ्यू में टहलने निकला था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: मालिक की लापरवाही ने कुत्ते को भी कराई जेल की सैर, कोरोना कर्फ्यू में टहलने निकला था शख्स
Thu, 06 May 2021 09:35 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 06 May 2021 09:35 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक शख्स को अपने कुत्ते को बाहर टहलाना भारी पड़ गया। शख्स की इस गलती के चलते बेचारा कुत्ता भी जेल पहुंच गया। पुलिस ने कुत्ते और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए देश भर में पाबंदियां लागू हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में लोगों के घर से निकलने पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही करना नहीं छोड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक शख्स को अपने कुत्ते को बाहर टहलाना भारी पड़ गया। शख्स की इस गलती के चलते बेचारा कुत्ता भी जेल पहुंच गया। पुलिस ने कुत्ते और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक युवक अपने पालतू कुत्ते के साथ घूम रहा था। पुलिस ने कोरोना नियमों के उल्लंघन करने के मामले में डॉगी और उसके मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दरअसल, पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में पुलिस और अन्य विभागों की टीम कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिहाज से राउंड पर थी। इस दौरान, अलसुबह पुलिस महकमे में डीएसपी रह चुके शख्स के बेटे व रियल स्टेट कारोबारी अनित नड्डा अपने डॉगी जूजू को बाहर टहलाने निकले थे। इस दौरान पुलिस टीम ने उन्हें देख लिया। इसके बाद पलासिया पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन मामले में न सिर्फ अनित नड्डा को गिरफ्तार किया बल्कि 3 साल पहले उनके घर लाए गए डॉगी जूजू को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों को अस्थायी जेल भी भेज दिया गया था, लेकिन पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। पलासिया पुलिस की मानें, तो युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन कुछ जगहों पर खबरें चलीं कि युवक को डॉगी के साथ ही अस्थायी जेल भेज दिया गया था।
