फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Corona Update: 18 new cases, 171 active cases; Vaccination campaign today, CM reached vaccination center

Madhya Pradesh Corona Update: 18 नए केस, एक्टिव केस 171 हुए; आज वैक्सीनेशन का महाभियान, सीएम पहुंचे वैक्सीनेशन सेंटर

Thu, 16 Dec 2021 12:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 16 Dec 2021 12:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोविड-19 केस बढ़ने लगे हैं। बुधवार को 18 नए केस मिले। इनमें सबसे अधिक 8 इंदौर में थे, जबकि 5 भोपाल में। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Corona Update: 18 new cases, 171 active cases; Vaccination campaign today, CM reached vaccination center
छतरपुर में घर-घर जाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 18 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 171 हो गई है। गुरुवार को मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन का महाभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के सरोजिनी नायडू स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र का अवलोकन किया। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में इंदौर में सबसे अधिक 8 और भोपाल में 5 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 60 हजार टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट 0.02% रहा। इस दौरान 17 लोग रिकवर हुए। इससे प्रदेश का रिकवरी रेट 98.65% बना हुआ है। इंदौर में 8, भोपाल में 5, कटनी में 2 और उज्जैन, नरसिंहपुर और खरगौन में 1-1 केस आए हैं।
विज्ञापन

Madhya Pradesh Corona Update: 18 new cases, 171 active cases; Vaccination campaign today, CM reached vaccination center
शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल में वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज बोले-मास्क ही बचाएगा ओमिक्रॉन से
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन महाभियान के तहत भोपाल के सरोजिनी नायडू स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमपी में मरीजों की संख्या धीरे धीरे बढ़ रही है। कभी 71 एक्टिव केस थे आज 171 है। कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। एमपी में 18 केस आए है। कभी 71 थे, आज 171 एक्टिव केस हैं। प्रदेश वासियों से निवेदन है कि नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। कई देशों में ओमिक्रॉन कहर मचा रहा है। मास्क हमें कोरोना से 90% सुरक्षा देता है। सबसे प्रमुख उपाय वैक्सीनेशन है। हम टीका जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश ने 94% लोगों को पहला डोज लगा दिया है। दूसरा डोज भी 77% लोगों को लग चुका है। अभी भी लोग बचे हुए हैं, उनसे अपील है कि वह टीका लगाए।  

Madhya Pradesh Corona Update: 18 new cases, 171 active cases; Vaccination campaign today, CM reached vaccination center
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विश्वास सारंग पहुंचे वैक्सीनेशन सेंटर
मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी गुरुवार को वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहला डोज लगवाने आ रहे हैं, उनसे बातचीत की जाए। हो सकता है कि उनके परिजनों ने कोई डोज न लगवाया हो। इनके जरिए हम उन्हें वैक्सीन डोज लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन

Madhya Pradesh Corona Update: 18 new cases, 171 active cases; Vaccination campaign today, CM reached vaccination center
छतरपुर में वैक्सीनेशन करतीं स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में घर-घर जाकर लगा रहे वैक्सीन  
छतरपुर जिले के 296 कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह से टीकाकरण जारी है। कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले के छूटे हुए लोगों से अपील की है कि अगर आपने अभी भी टीका नहीं लगवाया है तो देर न करें। आज ही अपने नजदीकी केंद्र पहुंच कर पहला एवं समयानुसार दूसरा कोविड टीका लगवाए। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए सम्पूर्ण सुरक्षा अपनाएं मास्क को नियमित रूप से लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा अपने हाथों को समय-समय पर साफ करते रहें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed