फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Congress will make two lakh new members in Indore, target is to be completed by March 31... Congress is engaged in increasing the family even through digital medium

मध्यप्रदेश: इंदौर में दो लाख नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस, 31 मार्च तक पूरा करना है टारगेट...डिजिटल माध्यम से भी कुनबा बढ़ाने में जुटी कांग्रेस

Tue, 08 Feb 2022 01:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 01:55 PM IST
सार

कांग्रेस अब कुनबा बढ़ाने में जुटी है। इंदौर में दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसे 31 मार्च तक पूरा करना है। डिजिटल माध्यम से भी नए सदस्यों को जोड़ा जा रहा है जिसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress will make two lakh new members in Indore, target is to be completed by March 31... Congress is engaged in increasing the family even through digital medium
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस अब नए सदस्य बनाने पर फोकस कर रही है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी काम में जुटे हैं और टारगेट भी तय कर दिए हैं। इंदौर में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसे 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करना है। अभी 35 हजार नए सदस्य बनाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, नवंबर 2021 से कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। अभियान के प्रभारी राकेश सिंह का कहना है कि अभी तक 35 हजार सदस्य बन गए हैं। शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने इंदौर शहर में 2 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों और सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। टारगेट 31 मार्च तक पूरा करना है। यह भी कहा है कि जो भी अभियान में सक्रियता नहीं दिखाएगा, उसको लेकर कठोर कदम उठाए जाएंगे। अभियान के दौरान कांग्रेस की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराने के साथ प्रदेश में 15 माह रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के कामों को भी जनता तक पहुंचाने की बात कही है। अभियान को लेकर भोपाल में 15 फरवरी को समीक्षा बैठक होगी। 
विज्ञापन


डिजिटल माध्यम से मिनटों में बन रहे सदस्य
इधर डिजिटल माध्यम से भी कांग्रेस नए लोगों को अपने साथ जोड़ रही है। 1 फरवरी से कांग्रेस के घर चलो घर-घर चलो अभियान के साथ ही डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। इस अभियान से कांग्रेस एक से डेढ़ मिनट के अंदर ही सदस्य बना रही है। इंदौर में इस डिजिटल सदस्यता अभियान का अच्छा प्रतिसाद दिख रहा है। कहा जा रहा है कि डिजिटल माध्यम से कांग्रेस 18 हजार नए सदस्य बना चुकी है। इंदौर के बाद अब पूरे प्रदेश में ये अभियान गति पकड़ सकता है। इसके लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा जिसमें कांग्रेस नेताओं को सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि इंदौर से शुरू हुए इस अभियान के प्रदेश के साथ ही देश में भी लागू किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed