फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress targeted Shivraj: Why did the bulldozer not run on the rapists of Nemavar?

कांग्रेस का शिवराज पर निशाना: कहा नेमावर के दुष्कर्मियों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला?

Fri, 25 Mar 2022 12:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Mar 2022 12:35 PM IST
सार

कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और कहा कि सरकार चलाने के लिए शिवराज सिंह चौहान को बुलडोजर चलाने का सहारा लेना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सवाल पूछा कि नेमावर के दुष्कर्मियों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला?

विज्ञापन
Congress targeted Shivraj: Why did the bulldozer not run on the rapists of Nemavar?
भोपाल में कांग्रेस की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 2 साल के कार्यकाल को बीजेपी उपलब्धि के रूप में बता रही है। वहीं, इस पर कांग्रेस ने कहा कि शिवराज सिंह ने 2 साल में सरकार तो बचा ली, लेकिन खो-खो का खेल चालू हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए शिवराज सिंह चौहान को बुलडोजर चलाने का सहारा लेना पड़ रहा है। साथ ही सवाल पूछा कि नेमावर के दुष्कर्मियों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला?  
विज्ञापन

 
पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी और विजय लक्ष्मी साधो ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में सरकार पर चौतरफा हमले किए। पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध में पिछले 17 सालों से मामा सरकार नंबर 1 है। 3 दिन के अंदर ही भोपाल के अंदर 5 बच्चियां का अपहरण हुआ है। शिवराज सिंह नौटंकी करके कहते हैं जो भी अत्याचारी होगा उसके घर गिरा दिए जाएंगे। नेमावर की घटना सबके सामने हैं। पूरे आदिवासी परिवार को खत्म कर दिया गया। क्या आपने बलात्कारियों पर बुलडोजर चलाया? इतना ही नहीं अब तो भाजपा नेत्रियां भी सुरक्षित नहीं है पन्ना में भाजपा के दलाल ही उनसे पैसे मांग रहे हैं, उन्हे बड़े नेताओं से मेल मिलाप के लालच दे रहे हैं, तब हम कैसे समझे कि मामा के राज में महिलाएं सुरक्षित हैं। मामा ने तो 1 से 9 तक की परीक्षा ही बंद कर दी। क्योंकि एससी-एसटी के बच्चे पढ़ जाएंगे, कंपटीशन में आएंगे तो उन्हें नौकरी देना पड़ेगा। कोरोना काल में फर्जी शादियां दिखा दी। करीब 21 हजार विधवाओं की शादियों में 117 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा हो गया। जो इस प्रकार की लूट में शामिल हुए, उनके ऊपर कब बुलडोजर चलेगा।  
विज्ञापन

 
15 साल से किसके हिसाब से चल रही थी सरकार
पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि 16 साल सरकार चलाने के बाद शिवराज को कहना पड़ रहा है कि अब सरकार मेरे हिसाब से चलेगी। तो क्या 15 साल सरकार अधिकारियों के हिसाब से चल रही थी, या माफियाओं के हिसाब से चल रही थी। नकल करने से अकल नहीं आती। कमलनाथ जी ने भी 15 महीने की सरकार में भू माफियाओं को जमींदोज किया। वर्मा ने कहा कि पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक की जा रही है पहले भी की थी, तब उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि देखो भ्रष्टाचार तो करो पर ऐसा करो जो दिखाई ना दे। अब पचमढ़ी के चिंतन में भ्रष्टाचार की नई टेक्निक बतायेंगे। जब-जब भाजपा की शिवराज सरकार ने चिंतन लगाए हैं, तब-तब प्रदेश की चिंता बढ़ी है। शिवराज सिंह ने 2 साल में सरकार तो बचा ली लेकिन खो-खो का खेल चालू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेट्रो की राशि में दो महीने में 35% बढ़ोतरी हुई
मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक कविता के माध्यम से बताया कि यह सरकार नहीं हाहाकार है, लोकतंत्र पर किया गहरा वार है, भ्रष्टाचार से इनको गहरा प्यार है, महंगाई की जनता पर भारी मार है, माताओं बहनों पर किया अत्याचार है, हर तरफ बिजली के बिलों की भीषण चीत्कार है, प्रदेश की जनता पर असहनीय कर्जे का भार है, यह सरकार नहीं हाहाकार है।


दो साल तक सरकार को बचाना ही इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री जी छोटे-छोटे लोगों पर तो आप बुलडोजर चला देंगे लेकिन जो सरकार माफिया चलाती है उन पर बुलडोजर कब चलेगा। एनसीआरबी की रिपोर्ट ने कहा नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन है। शुद्ध के लिए युद्ध कमलनाथ जी ने चलाया लेकिन उसे आपने बंद कर दिया। क्या आपको शुद्ध खाना नहीं चाहिए। पटवारी ने कहा कि मेट्रो ट्रेन की राशि में दो महीने में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई। क्या ये भ्रष्टाचार नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed