फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Congress's important meeting today, Kamal Nath said, the candidate will be finalized in a day or two

Madhya Pradesh: कांग्रेस की अहम बैठक आज, कमलनाथ बोले एक-दो दिन में प्रत्याशी फाइनल कर देंगे  

Thu, 09 Jun 2022 11:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Jun 2022 11:37 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में कांग्रेस की अहम बैठक आज गुरुवार को होगी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि एक-दो दिन में प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर देंगे।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress's important meeting today, Kamal Nath said, the candidate will be finalized in a day or two
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में कांग्रेस की अहम बैठक गुरुवार को होगी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि एक-दो दिन में प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर देंगे।
विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पीसीसी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं आज सभी प्रभारियों के साथ इस संबंध में बैठक कर रहा हूं। चुनाव में सभी लोग टिकट मांगते हैं, लेकिन किसी एक को टिकट मिल पाता है। हम इसमें किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि संगठन को मजबूत करने वाला फैसला करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस है। इनका बलिदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उनकी लड़ाई केवल आदिवासी समाज के लिए नहीं थी, बल्कि पूरे समाज के लिए थी। कमलनाथ ने टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस पार्टी में खींचतान के सवाल पर कहा कि मैं 45 साल से राजनीति कर रहा हूं। सब लोग अच्छा काम करते हैं और टिकट चाहते हैं। ऐसे में कभी-कभी तनाव हो जाता है।
विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक आज कमलनाथ के निवास पर होगी। इसमें कई नगरीय निकाय के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी। हालांकि कांग्रेस की तरफ बड़े शहरों की सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए, जिनमें मोहर लगना बाकी है। इसमें भोपाल से पूर्व महापौर और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, इंदौर से विधायक संजय शुक्ला, जबलपुर से जगत बहादुर सिंह, सागर से पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी निधि जैन, उज्जैन से तराना विधायक महेश परमार, रीवा से अजय मिश्रा, मुरैना से शारदा सोलंकी, खंडवा से लक्ष्मी यादव, बुरहानपुर से पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा के नाम तय बताए जा रहे है। हालांकि इन जगहों पर कई दूसरे उम्मीदवार भी दावा ठोक रहे हैं और भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर भोपाल में पार्षदों के टिकट को लेकर भी घमाशान मचा हुआ है। टिकट में बाहरी उम्मीदवारों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विवाद होने के बाद दिग्विजय सिंह ने बुधवार रात को अपने निवास पर बैठक बुलाई थी। इसमें टिकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed